Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

सुरेंद्रनाथ कॉलेज कांड: तृणमूल छात्र नेता देवाशीष का करीबी परितोष दत्ता गिरफ्तार

विभाग ने इस मामले में शामिल सभी संदिग्धों की सूची भी मांगी है

04 Jun 2026

सुरेंद्रनाथ कॉलेज कांड: तृणमूल छात्र नेता देवाशीष का करीबी परितोष दत्ता गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता के ऐतिहासिक सुरेंद्रनाथ कॉलेज में यूनियन रूम से दीमक लगी नोटों की गड्डियां और अय्याशी के अड्डों का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोलकाता पुलिस की एंटी-राउडी स्क्वॉड ने मुस्तैदी दिखाते हुए तृणमूल नेता देवाशीष बंद्योपाध्याय के बेहद करीबी वेंडर परितोष दत्ता को पूर्व बर्दवान से दबोच लिया है। इस शर्मनाक घटनाक्रम के बाद राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए कॉलेज प्रशासन से बेहद तल्ख सवाल पूछे हैं और पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। गौरतलब है कि मंगलवार को कॉलेज के यूनियन रूम की अलमारी से बैगों में ठूंसकर रखी गई भारी-भरकम नकदी बरामद हुई थी, जिसका एक बड़ा हिस्सा दीमक चट कर चुकी थी। इस बरामदगी ने छात्र राजनीति और कॉलेज प्रशासन के गठजोड़ पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब जांच के दौरान कॉलेज की पांचवीं मंजिल पर टेरिस फैसिलिटी के नाम पर बने दो आलीशान एयर-कंडीशंड कमरों का खुलासा हुआ। वहां से आलीशान बिस्तर, महंगे गद्दे और आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुईं। आरोप है कि तृणमूल सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय के करीबी और गवर्निंग बॉडी के सदस्य देवाशीष बंद्योपाध्याय इन कमरों का इस्तेमाल कथित तौर पर मसाज पार्लर और अपने निजी ऐशो-आराम के लिए करते थे। कॉमन रूम में भी नेताओं की तस्वीरें लगी पाई गईं, जिससे परिसर के राजनीतिकरण की पोल खुल गई है।
इस घिनौने खुलासे के बाद हरकत में आए उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज से पूछा है कि छात्र यूनियन के फंड का इस्तेमाल कहां हुआ, इन एसी कमरों के निर्माण की इजाजत किसने दी और यूनियन रूम तक इतनी बड़ी नकदी कैसे पहुंची? 
विभाग ने इस मामले में शामिल सभी संदिग्धों की सूची भी मांगी है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बिभूतिभूषण बंद्योपाध्याय और सुनील गंगोपाध्याय जैसी महान विभूतियों की शिक्षास्थली रहे 140 साल पुराने इस गौरवशाली संस्थान की साख पर लगे इस बट्टे से शिक्षा जगत स्तब्ध है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि परितोष दत्ता की गिरफ्तारी तो सिर्फ शुरुआत है, आने वाले दिनों में वित्तीय लेन-देन के इस काले खेल में कई और बड़े चेहरों की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल छात्र नेता देवाशीष का करीबी परितोष दत्ता गिरफ्तार
विभाग ने इस मामले में शामिल सभी संदिग्धों की सूची भी मांगी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News