Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लोगों को डूबने से बचाने वाले सुरिंदर की गंगा नदी में डूबने से मौत

इस घटना से इलाके में मातम छाया हुआ है

07 Jun 2025

लोगों को डूबने से बचाने वाले सुरिंदर की गंगा नदी में डूबने से मौत

हुगली। गंगा नदी में कई लोगों को डूबने से बचाने वाले सुरिंदर साहनी(50) शनिवार को खुद उसी नदी में डूब गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हुगली जिले चुंचुड़ा के बड़ाबाजार इलाके के निवासी सुरिंदर साहनी (50) रोज मैदान में दौड़ते थे। फिर पुराने लांच घाट पर तैरते और नहाते थे। रोज की तरह शनिवार को भी मैदान में दौड़ने के बाद सुरिंदर तैरने और स्नान करने गंगा नदी में उतरे और अचानक डूब गए। खबर मिलते ही चुंचुड़ा के विधायक असित मजूमदार और चुंचुड़ा निवासी तथा सप्तग्राम विधायक तपन दासगुप्ता गंगा घाट पर पहुंचे। चुंचुड़ा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। आपदा प्रबंधन बल को भी उनकी खोजबीन के लिए बुलाया गया।
तपन दासगुप्ता ने बताया कि सुरिंदर ने पहले भी कई लोगों को गंगा में डूबने से बचाया था। इस दिन नहाने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे डूब गए। असित मजूमदार ने कहा, 'जो पानी में डूबने से सबको बचाता था, अगर वह खुद नदी में डूब जाए तो नियति के अलावा और कुछ नहीं है।'
सुरिंदर के भाई बीरेंद्र साहनी ने बताया, भैया बहुत अच्छा तैरना जानते थे। वह रोज गंगा में नहाते थे। आज वह नहाने गए और फिर डूब गए।' चुंचुड़ा वार्ड नंबर 21 की पार्षद मीता चटर्जी ने बताया कि सुरिंदर की बेटी की शादी नवंबर में है और उन्होंने कल ही लॉज बुक करा लिया था। इस घटना से इलाके में मातम छाया हुआ है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लोगों को डूबने से बचाने वाले सुरिंदर की गंगा नदी में डूबने स
इस घटना से इलाके में मातम छाया हुआ है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News