Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

सूर्यकुमार यादव की जर्मनी में सफल स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी, जल्द शुरू करेंगे रिहैबिलिटेशन

सूर्या ने अपने पोस्ट में लिखा, "लाइफ अपडेट: निचले दाहिने पेट में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करवाई है। सर्जरी सफल रही और अब मैं रिकवरी की राह पर हूं। जल्द वापसी करने के लिए उत्साहित हूं,"।

26 Jun 2025

सूर्यकुमार यादव की जर्मनी में सफल स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी, जल्द शुरू करेंगे रिहैबिलिटेशन

नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने जर्मनी के म्यूनिख शहर में अपने निचले दाहिने पेट में स्पोर्ट्स हर्निया की सफल सर्जरी करवाई है। यह जानकारी खुद सूर्यकुमार ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया के ज़रिए साझा की।

सूर्या ने अपने पोस्ट में लिखा, "लाइफ अपडेट: निचले दाहिने पेट में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करवाई है। सर्जरी सफल रही और अब मैं रिकवरी की राह पर हूं। जल्द वापसी करने के लिए उत्साहित हूं,"।

स्पोर्ट्स हर्निया एक प्रकार की मांसपेशीय चोट होती है, जो ग्रोइन या निचले पेट के आसपास के मांसपेशियों, टेंडन या लिगामेंट्स को प्रभावित करती है।

बीसीसीआई से मिली जानकारी के अनुसार, सर्जरी के करीब दो सप्ताह बाद सूर्यकुमार बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे।

तीसरी बार सर्जरी, फिर भी फॉर्म में रहे सूर्य

यह सूर्यकुमार की पिछले तीन सालों में तीसरी सर्जरी है। इससे पहले 2023 में उनके टखने की सर्जरी हुई थी और 2024 में उन्होंने इसी स्पोर्ट्स हर्निया का इलाज करवाया था। बावजूद इसके, उन्होंने हाल ही में आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। सूर्यकुमार ने इस सीज़न में 717 रन बनाए, जो केवल ऑरेंज कैप विजेता साई सुदर्शन (759 रन) से पीछे थे। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ तक पहुंची, लेकिन क्वालिफायर 2 में पंजाब किंग्स से हार गई। इसके बाद खेले गए टी20 मुंबई लीग में उन्होंने ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट की कप्तानी की और पांच पारियों में 122 रन बनाए।

बांग्लादेश दौरे से करेंगे वापस

भारत का अगला सीमित ओवरों का दौरा अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ है, जिसमें तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। सूर्यकुमार के 26 अगस्त को चटगांव में होने वाले पहले टी20 मैच से टीम की अगुवाई करते हुए वापसी की उम्मीद है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सूर्यकुमार यादव की जर्मनी में सफल स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी,
सूर्या ने अपने पोस्ट में लिखा, "लाइफ अपडेट: निचले दाहिने पेट में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करवाई है। सर्जरी सफल रही और अब मैं रिकवरी की राह पर हूं। जल्द वापसी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News