Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता नगर निगम के 12 नंबर बोरो चेयरमैन पद से सुषांत घोष का इस्तीफा, अरूप चक्रवर्ती ने भी छोड़ा समिति पद

उन्होंने राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से इस घटना की निष्पक्ष और सही जांच कराने की मांग की है

27 May 2026

कोलकाता नगर निगम के 12 नंबर बोरो चेयरमैन पद से सुषांत घोष का इस्तीफा, अरूप चक्रवर्ती ने भी छोड़ा समिति पद

कोलकाता। सुषांत घोष ने बुधवार को कोलकाता नगर निगम के 12 नंबर बोरो चेयरमैन पद से इस्तीफा देने का फैसला किया।
बताया जा रहा है कि वह बुधवार को नगर निगम आयुक्त स्मिता पांडे के पास अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। उनके साथ तृणमूल कांग्रेस के एक अन्य पार्षद अरूप चक्रवर्ती मौजूद रहे। अरूप को भी नगर निगम आयुक्त के कक्ष में जाते देखा गया।
बुधवार दोपहर सुषांत और अरूप लगभग एक साथ नगर निगम मुख्यालय पहुंचे, उनके अचानक आने को लेकर अटकलें शुरू हो गईं। बाद में पता चला कि सुषांत बोरो चेयरमैन पद से इस्तीफा देने आए थे। वहीं, अरूप चक्रवर्ती ने नगर निगम की अकाउंट्स कमिटी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। बाद में दोनों ने मेयर फिरहाद हकीम के कक्ष में भी जाकर अपना इस्तीफा सौंपा। सुषांत 108 नंबर वार्ड और अरूप 98 नंबर वार्ड के पार्षद हैं। हालांकि दोनों ने स्पष्ट किया कि वे पार्षद पद नहीं छोड़ रहे हैं।
कुछ दिन पहले इसी तरह देबोलीना विश्वास ने भी नौ नंबर बोरो चेयरपर्सन पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र नगर निगम की चेयरपर्सन माला राय को भेजा था। तृणमूल सूत्रों के अनुसार, भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया था।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 15 नवंबर को सुषांत घोष पर उनके घर के सामने जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई थी। एक हमलावर स्कूटर से आकर उन पर गोली चलाने की कोशिश की लेकिन उनकी जान बच गई। स्कूटर चालक फरार हो गया, जबकि सुषांत और उनके समर्थकों ने कथित शूटर युवराज सिंह को पकड़ लिया था। इसके बाद मामले में कथित मुख्य साजिशकर्ता अफरोज खान उर्फ गुलजार, टैक्सी चालक अहमद अली, फूलबाबू और अली को भी गिरफ्तार किया गया।
बोरो चेयरमैन पद से इस्तीफा देने के बाद सुषांत घोष ने उस पुराने गोलीकांड की जांच पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि मामले की जांच सही दिशा में नहीं हुई। उन्होंने राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से इस घटना की निष्पक्ष और सही जांच कराने की मांग की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नगर निगम के 12 नंबर बोरो चेयरमैन पद से सुषांत घोष का इस्तीफा
उन्होंने राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से इस घटना की निष्पक्ष और सही जांच कराने की मांग की है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News