Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

हावड़ा स्टेशन से संदिग्ध हॉकर गिरफ्तार, चोरी हुआ एचपी लैपटॉप बरामद

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है

11 Feb 2026

हावड़ा स्टेशन से संदिग्ध हॉकर गिरफ्तार, चोरी हुआ एचपी लैपटॉप बरामद

हावड़ा। हावड़ा जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डाउन पुरुलिया–हावड़ा एक्सप्रेस से चोरी हुआ एचपी लैपटॉप बरामद कर लिया है। इस मामले में एक रेलवे हॉकर को गिरफ्तार किया गया है।
जीआरपी एसआरपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने बुधवार सुबह बताया कि नौ फरवरी को डॉ. सरिता आनंद ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि डाउन पुरुलिया–हावड़ा एक्सप्रेस के कोच सी-1 से उनका बैग चोरी हो गया था। बैग में एचपी कंपनी का लैपटॉप और अन्य सामान मौजूद था।
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान संदेह के आधार पर तपन चक्रवर्ती (45) नामक एक रेलवे हॉकर को हावड़ा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपित के रिषड़ा स्थित घर पर तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान चोरी गया एचपी लैपटॉप सहित अन्य सामान बरामद कर जब्त कर लिया गया।
अदालत के आदेश के बाद जब्त सामान, जिसमें एचपी लैपटॉप भी शामिल है, उसकी वैध मालकिन डॉ. सरिता आनंद को लौटा दिया गया। जीआरपी की त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट डॉ. आनंद ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की।
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हावड़ा स्टेशन से संदिग्ध हॉकर गिरफ्तार, चोरी हुआ एचपी लैपटॉप
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News