Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

महेशतला में नर्स की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

मृत महिला की पहचान शिल्पी बीबी (34) के रूप में हुई है। वह पेशे से नर्स थीं।

06 Jul 2025

महेशतला में नर्स की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

दक्षिण 24 परगना। दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतला नगरपालिका के 29 नंबर वार्ड के दक्षिण जगततला इलाके में एक महिला की मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हो गई है। मृत महिला की पहचान शिल्पी बीबी (34) के रूप में हुई है। वह पेशे से नर्स थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात मुहर्रम के अवसर पर शिल्पी बीबी का पति, शेख नासिर अली, घर से बाहर गया हुआ था। जब देर रात वह वापस नहीं लौटा तो रविवार तड़के करीब दो बजे शिल्पी बीबी अपने पति की तलाश में घर से निकली।

करीब 2:30 बजे शेख नासिर के पास एक फोन कॉल आया जिसमें बताया गया कि गली के एक घर के पीछे उसकी पत्नी अचेत अवस्था में पड़ी है। तुरंत इसकी सूचना महेशतला थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिल्पी को बेहाला के विद्यासागर अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शेख नासिर अली का आरोप है कि किसी ने उसकी पत्नी की हत्या की है। उसके अनुसार, जब वह पत्नी को देखने पहुंचा, तब उसकी गर्दन में दुपट्टा लिपटा हुआ था, जिससे संदेह और भी गहरा गया।

जिस घर के सामने शिल्पी बीबी का शव पाया गया, वहां के एक व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

महेशतला थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महेशतला में नर्स की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
मृत महिला की पहचान शिल्पी बीबी (34) के रूप में हुई है। वह पेशे से नर्स थीं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News