Please wait
राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक Sudhir wins historic लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा, संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश Sudhir wins historic ऑपरेशन 'नवजीवन-II' में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण Sudhir wins historic प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत Sudhir wins historic पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic

अमित शाह की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी ने किया नामांकन, गृह मंत्री की रैली में भाजपा समर्थकों को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पीटा

अमित शाह की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले हाजरा मोड़ से रोड शो निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक शामिल हुए। हालांकि, इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री की रैली होने के बावजूद सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है।

02 Apr 2026

अमित शाह की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी ने किया नामांकन, गृह मंत्री की रैली में भाजपा समर्थकों को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पीटा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत भवानीपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले हाजरा मोड़ से रोड शो निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक शामिल हुए। हालांकि, इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री की रैली होने के बावजूद सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है।

रोड शो के दौरान कालीघाट क्षेत्र में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास भाजपा और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच नारेबाजी और बहस की स्थिति बन गई। देखते ही देखते तृणमूल का झंडा लिए कई कार्यकर्ता भाजपा की रैली में घुस गए और पार्टी समर्थकों को मारा पीटा। इसमें भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इसे पश्चिम बंगाल पुलिस की लापरवाही के तौर पर देखा जा रहा है। आरोप है कि गृह मंत्री की रैली के बावजूद इस तरह के हालात के इनपुट के बावजूद सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई।

जानकारी के अनुसार, सर्वे भवन के पास भी दोनों दलों के समर्थकों के बीच तनाव देखा गया। भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया कि तृणमूल समर्थकों के हमले में एक भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गया, जिसकी आंख में चोट आई है।

रोड शो के दौरान सुरक्षा कारणों से एक स्थान पर अमित शाह को वाहन बदलकर सर्वे भवन तक ले जाया गया, जबकि बाकी कार्यक्रम पूर्व निर्धारित मार्ग पर जारी रहा।

इस दौरान अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए भवानीपुर में राजनीतिक बदलाव की जरूरत पर जोर दिया और मतदाताओं से शुभेंदु अधिकारी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य में परिवर्तन का संदेश देने के लिए यह सीट महत्वपूर्ण है।

अमित शाह ने यह भी कहा कि वह चुनाव के दौरान लगभग 15 दिन पश्चिम बंगाल में रहकर पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे।

उल्लेखनीय है कि, भवानीपुर सीट को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विधानसभा है, जिससे यहां का मुकाबला काफी चर्चित हो गया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमित शाह की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी ने किया नामांकन, गृह
अमित शाह की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले हाजरा मोड़ से रोड शो निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक शामिल हुए। हालांकि,





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News