Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

शुभेंदु अधिकारी ने निजी सहायक रथ की हत्या को बताया पूर्वनियोजित, कार्यकर्ताओं से संयम रखने की अपील

शुभेंदु ने कहा कि इस हत्या से राजनीति जुड़ी हो सकती है. हालांकि, वह अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने राज्य पुलिस के महानिदेशक सिद्धनाथ गुप्ता से बात की। शुभेंदु ने दावा किया कि उचित जांच के लिए पुलिस से फुटेज के बारे में कोई जानकारी नहीं मांगी गई।

07 May 2026

शुभेंदु अधिकारी ने निजी सहायक रथ की हत्या को बताया पूर्वनियोजित, कार्यकर्ताओं से संयम रखने की अपील

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने अपने निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या को पूर्व नियोजित करार दिया है। संवाद माध्यमों से शुभेंदु ने कहा उनके सहायक चंद्रनाथ रथ की पूर्व परिकल्पित योजना के अनुसार बेरहमी से हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि रथ के परिवार और घायलों के इलाज की सारी जिम्मेदारी टीम उठाएगी।

शुभेंदु ने कहा कि इस हत्या से राजनीति जुड़ी हो सकती है. हालांकि, वह अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने राज्य पुलिस के महानिदेशक सिद्धनाथ गुप्ता से बात की। शुभेंदु ने दावा किया कि उचित जांच के लिए पुलिस से फुटेज के बारे में कोई जानकारी नहीं मांगी गई। उन्होंने कहा कि जांच के लिए पुलिस पर भरोसा किया जा रहा है। आश्वासन दिया गया है कि अपराधी जल्द पकड़े जायेंगे। शुभेंदु ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे इस स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें। शांति बनाए रखें।

उल्लेखनीय है कि अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में उनके साथ मौजूद ड्राइवर बुद्धदेव बेड़ा भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बुधवार देररात करीब 11:15 बजे चंद्रनाथ रथ अपनी गाड़ी से माध्यमग्राम इलाके से गुजर रहे थे। तभी बाइक सवार कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को बीच सड़क रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कार रुकते ही हमलावरों ने बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

चंद्रनाथ रथ के सीने में कई गोलियां लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत पास के विवा सिटी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर बुद्धदेव बेड़ा को भी गोली लगी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबर मिलते ही शुभेंदु अधिकारी, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, सांसद अर्जुन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता देररात अस्पताल पहुंचे। पुलिस महानिदेशक गुप्ता ने भी घटनास्थल का दौरा कर पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट ली। हत्या के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।

भाजपा समर्थकों ने रथ पर हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाया है। तृणमूल कांग्रेस ने घटना की निंदा करते हुए अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की है। तृणमूल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा की कोई जगह नहीं है और दोषियों को जल्द सजा मिलनी चाहिए।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शुभेंदु अधिकारी ने निजी सहायक रथ की हत्या को बताया पूर्वनियो
शुभेंदु ने कहा कि इस हत्या से राजनीति जुड़ी हो सकती है. हालांकि, वह अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने राज्य पुलिस के महानिदेशक सिद्धनाथ गुप्ता से





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News