Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में लगी मुहर; कल शपथ

बंगाल में इस बार भाजपा ने पहली बार बहुमत हासिल किया है। पार्टी ने बंपर जीत हासिल करते हुए 207 सीटें जीती हैं, जबकि टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई।

08 May 2026

शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में लगी मुहर; कल शपथ

 भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे। कोलकाता में अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक में शुभेंदु के नाम पर मुहर लगी। उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। सूत्रों के अनुसार, बंगाल के पार्टी प्रमुख समिक भट्टाचार्य ने शुभेंदु के नाम का प्रस्ताव रखा। कल नए मुख्यमंत्री के लिए शपथ ग्रहण समारोह होगा। बंगाल में इस बार भाजपा ने पहली बार बहुमत हासिल किया है। पार्टी ने बंपर जीत हासिल करते हुए 207 सीटें जीती हैं, जबकि टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई।

शुभेंदु ने इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ा और दोनों पर ही जीत हासिल की। नंदीग्राम के अलावा, उन्होंने भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। पिछले विधानसभा चुनाव में भी शुभेंदु ने नंदीग्राम से ममता बनर्जी को पराजित किया था। इससे पहले, अमित शाह शुक्रवार सुबह कोलकाता पहुंचे और भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल हुए।

शुभेंदु अधिकारी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शाह का स्वागत किया। हवाई अड्डे से वह न्यू टाउन स्थित एक होटल गए। दोपहर में शाह विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल हुए। शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री, BJP
बंगाल में इस बार भाजपा ने पहली बार बहुमत हासिल किया है। पार्टी ने बंपर जीत हासिल करते हुए 207 सीटें जीती हैं, जबकि टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News