Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

स्वाति मालीवाल ने भाजपा में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की

दिल्ली भाजपा कार्यालय में स्वाति मालीवाल ने प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा और सांसद योगेन्द्र चंदोलिया की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

28 Apr 2026

स्वाति मालीवाल ने भाजपा में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद एवं दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की।

दिल्ली भाजपा कार्यालय में स्वाति मालीवाल ने प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा और सांसद योगेन्द्र चंदोलिया की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मालीवाल ने कहा, “आज काफी महत्वपूर्ण दिन है। मैं भावुक भी हूं, आज भाजपा में शामिल होने का मौका मिला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरणा लेकर मैं भाजपा में जुड़ी हूं। भाजपा के कार्यों में मुझे बहुत पहले से दिलचस्पी रही है। दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान भाजपा की तरफ से काफी सहयोग मिला था। मैं दिल्ली के लिए अब और जी-जान से काम करूंगी, जैसे हमेशा से करती आई हूं।“

आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आआपा पूरे देश में ड्रामा, झूठ, फ़रेब, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार इसके लिए जानी जा रही है, जो बहुत शर्म की बात है। पिछले 10 सालों में हम देख रहे हैं कि किस तरीके से आआपा के संयोजक केजरीवाल ने दिल्ली में बहुत ही ज़्यादा लूट मचा रखी थी। बहुत ज़्यादा बुरा हाल कर रखा था। सड़कें बिलकुल खराब पड़ी थीं, पानी की व्यवस्था बहुत ज़्यादा खराब थी, दिल्लीवासी जो मूल व्यवस्था है उसके लिए तरस रहे थे। अभी पिछले दो साल में रेखा गुप्ता की सरकार ने काफी काम करने का प्रयास किया है, अभी और बहुत काम करने की जरूरत है और सब मिलके अब ये काम करेंगे।

उन्होंने कहा, "आआपा की अव्यवस्थित राजनीति से त्रस्त होकर मैंने ये पार्टी छोड़ी है, भाजपा में शामिल हुई हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा में रहकर मैं दिल्लीवासियों के लिए बहुत अच्छे से काम कर पाऊंगी।"

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आआपा छोड़कर आए राज्यसभा के सात सदस्यों को भाजपा में विलय की मंजूरी दी थी, जिसमें मालीवाल भी हैं।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


स्वाति मालीवाल ने भाजपा में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की
दिल्ली भाजपा कार्यालय में स्वाति मालीवाल ने प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा और सांसद योगेन्द्र चंदोलिया की मौजूदगी में पार्ट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News