Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: केरल ने मुंबई को 15 रन से हराया, शरफुद्दीन चमके

मुकाबले में जीत के साथ केरल अंक तालिका में अपने ग्रुप में 12 अंकों के साथ तीसरे पायदान में पहुंच गई है जबकि हार के बावजूद मुंबई 16 अंकों के साथ पहले स्थान में बरकरार है।

04 Dec 2025

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: केरल ने मुंबई को 15 रन से हराया, शरफुद्दीन चमके

लखनऊ। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलीट ग्रुप 'ए' मैच में केरल ने मुंबई को 15 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केरल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। जवाब में मुम्बई की टीम 19.4 ओवर में 163 रन पर ऑलआउट हो गई और 15 रन से मुकाबला गंवा दिया। गेंद और बल्ले दोनों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले केरल के खिलाड़ी शरफुद्दीन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

मुकाबले में जीत के साथ केरल अंक तालिका में अपने ग्रुप में 12 अंकों के साथ तीसरे पायदान में पहुंच गई है जबकि हार के बावजूद मुंबई 16 अंकों के साथ पहले स्थान में बरकरार है।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत खराब रही और आयुष म्हात्रे (03) सस्ते में आउट हुए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे (32), सरफराज खान (52) और सूर्यकुमार यादव (32) ने मुंबई को मैच में बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन बीच-बीच में गिरते विकेटों ने टीम की लय तोड़ दी। मुंबई की पारी 19.4 ओवर में 163 रन पर सिमट गई।

केरल की ओर से केएम आसिफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। वहीं विग्नेश पुथुर ने दो विकेट लिए तथा शरफुद्दीन, एमडी निधीश, अब्दुल बसीथ को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले केरल ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 178 रन बनाए। टीम के कप्तान संजू सैमसन ने 28 गेंदों में 46 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि विष्णु विनोद ने 43 रन की नाबाद पारी से टीम को स्थिरता दी। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 25 गेंदों पर 32 रन बनाए। आखिर में शरफुद्दीन ने सिर्फ 15 गेंदों में नाबाद 35 रन ठोककर रनगति में तेजी लाई और केरल को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

मुम्बई की ओर से शार्दुल ठाकुर, अथर्व अंकोलेकर, शम्स मुलानी, साईराज पाटिल और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट लिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: केरल ने मुंबई को 15 रन से हराया, श
मुकाबले में जीत के साथ केरल अंक तालिका में अपने ग्रुप में 12 अंकों के साथ तीसरे पायदान में पहुंच गई है जबकि हार के बावजूद मुंबई 16 अंकों के साथ पहले स्थान में ब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News