Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

टी20 मुंबई लीग 2026: सूर्यकुमार, श्रेयस और शिवम दुबे समेत स्टार खिलाड़ियों को रिटेन किया गया

इस बार आइकन खिलाड़ियों की सूची में सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे के अलावा यशस्वी जायसवाल, तुषार देशपांडे, अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान और शार्दुल ठाकुर को शामिल किया गया है। वहीं अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे को भी रिटेन किया गया है।

25 Apr 2026

टी20 मुंबई लीग 2026: सूर्यकुमार, श्रेयस और शिवम दुबे समेत स्टार खिलाड़ियों को रिटेन किया गया

मुंबई। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने टी20 मुंबई लीग 2026 से पहले रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है, जिसमें भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे जैसे बड़े नाम शामिल हैं। लीग के चौथे सीजन से पहले सभी आठ टीमों ने तीन-तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

इस बार आइकन खिलाड़ियों की सूची में सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे के अलावा यशस्वी जायसवाल, तुषार देशपांडे, अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान और शार्दुल ठाकुर को शामिल किया गया है। वहीं अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे को भी रिटेन किया गया है।

एमसीए के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “यह सभी फ्रेंचाइजियों की मजबूत मंशा को दर्शाता है। भारतीय क्रिकेट के बड़े नामों का रिटेन होना इस लीग की विश्वसनीयता और स्तर को दिखाता है। साथ ही युवा खिलाड़ियों को इन अनुभवी सितारों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलेगा, जो उनके विकास के लिए बेहद अहम है। इस मजबूत कोर के साथ हमें एक बेहद प्रतिस्पर्धी और उच्च स्तर का सीजन देखने को मिलेगा।”

रिटेंशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की नजर आगामी प्लेयर ऑक्शन पर है, जहां टीमें अपने स्क्वॉड को और मजबूत करने की कोशिश करेंगी।

पिछले सीजन में सिद्धेश लाड की कप्तानी वाली मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने फाइनल में श्रेयस अय्यर की सोबो मुंबई फाल्कंस को पांच विकेट से हराकर खिताब जीता था।

टी20 मुंबई लीग 2026 के लिए रिटेन खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब्स: सरफराज खान (आइकन खिलाड़ी), शम्स मुलानी, जय बिस्ता

एआरसीएस अंधेरी: शिवम दुबे (आइकन खिलाड़ी), प्रग्नेश कानपिल्लेवार, दीपक शेट्टी

बांद्रा ब्लास्टर्स: यशस्वी जायसवाल (आइकन खिलाड़ी), सुवेद पारकर, ध्रुमिल मटकर।

मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स: तुषार देशपांडे (आइकन खिलाड़ी), सिद्धेश लाड, रोहन राजे।

नॉर्थ मुंबई पैंथर्स: अजिंक्य रहाणे (आइकन खिलाड़ी), अभिग्यान कुंडू, तनुष कोटियन

सोबो मुंबई फाल्कंस: श्रेयस अय्यर (आइकन खिलाड़ी), अंगकृष रघुवंशी, हर्ष अघाव

ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स: शार्दुल ठाकुर (आइकन खिलाड़ी), अथर्व अंकलेकर, साईराज पाटिल

ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट: सूर्यकुमार यादव (आइकन खिलाड़ी), आयुष म्हात्रे, सूर्यांश शेडगे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टी20 मुंबई लीग 2026: सूर्यकुमार, श्रेयस और शिवम दुबे समेत स्
इस बार आइकन खिलाड़ियों की सूची में सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे के अलावा यशस्वी जायसवाल, तुषार देशपांडे, अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान और शार्दुल ठाकुर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News