Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

टी-20 वर्ल्ड कप : चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के पहले मैच से बाहर हुए मिचेल मार्श

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से कुछ घंटे पहले यह जानकारी बयान जारी कर दी।

11 Feb 2026

टी-20 वर्ल्ड कप : चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के पहले मैच से बाहर हुए मिचेल मार्श

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान मिचेल मार्श ग्रोइन (जांघ के ऊपरी हिस्से) में चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती मैच से बाहर हो गए हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से कुछ घंटे पहले यह जानकारी बयान जारी कर दी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार मार्श को इस सप्ताह ट्रेनिंग सत्र के दौरान ग्रोइन पर सीधा प्रहार लगा था, जिसके बाद उन्हें लगातार दर्द और असहजता महसूस हो रही है।

बयान में कहा गया है कि स्कैन रिपोर्ट में आंतरिक टेस्टिकुलर ब्लीडिंग (अंडकोष में अंदरूनी रक्तस्राव) की पुष्टि हुई है। फिलहाल उनकी गतिविधियां सीमित हैं और उन्हें आराम व पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) की आवश्यकता होगी। उनकी मैदान पर वापसी पूरी तरह लक्षणों में सुधार और मेडिकल सलाह पर निर्भर करेगी।

हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक मार्श की वापसी को लेकर कोई निश्चित समयसीमा घोषित नहीं की है।

इस बीच चयनकर्ताओं ने स्टैंडबाय में शामिल अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को कवर के तौर पर श्रीलंका रवाना होने के लिए बुलाया है, ताकि जरूरत पड़ने पर वे टीम के साथ जुड़ सकें और परिस्थितियों के अनुरूप खुद को तैयार कर सकें।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टी-20 वर्ल्ड कप : चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के पहले मैच से बाह
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से कुछ घंटे पहले यह जानकारी बयान जारी कर दी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News