Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

टी20 विश्व कप: ओमरजई के हरफनमौला प्रदर्शन से अफगानिस्तान ने यूएई को 5 विकेट से हराया

अफगानिस्तान ने यूएई को 20 ओवर में 9 विकेट पर 160 रन पर रोक दिया था। इसके बाद 161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर यूएई के जुनैद सिद्दीकी ने रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट कर दिया।

16 Feb 2026

टी20 विश्व कप: ओमरजई के हरफनमौला प्रदर्शन से अफगानिस्तान ने यूएई को 5 विकेट से हराया

नई दिल्ली। आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के 28वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को पांच विकेट से हराकर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की। सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में अजमतुल्लाह ओमरजई ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।

अफगानिस्तान ने यूएई को 20 ओवर में 9 विकेट पर 160 रन पर रोक दिया था। इसके बाद 161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर यूएई के जुनैद सिद्दीकी ने रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट कर दिया। गुलबदीन नैब और इब्राहिम जादरान ने दूसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़े। जादरान ने हैदर अली के एक ओवर में चार चौके लगाकर 18 रन बटोरे। हालांकि छठे ओवर में नैब अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद सिदीकुल्लाह अतल ने जादरान के साथ तीसरे विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी की, लेकिन वह 14 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए। जादरान ने 41 गेंदों में 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल था।

दरविश रसूली ने अजमतुल्लाह ओमरजई के साथ पांचवें विकेट के लिए 43 रन जोड़े। रसूली ने 23 गेंदों में 33 रन बनाए। अंतिम पांच ओवर में 52 रन की आवश्यकता थी, लेकिन ओमरजई ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला अफगानिस्तान के पक्ष में कर दिया। ओमरजई 21 गेंदों में नाबाद 40 रन (2 चौके, 3 छक्के) बनाकर लौटे और अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर विजयी चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई।

इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर यूएई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। यूएई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। टीम के लिए अलीशान शराफू ने 31 गेंदों में 40 रन और सोहैब खान ने 48 गेंदों में 68 रन की पारी खेली।

अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह ओमरजई ने चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट लिए। मुजीब उर रहमान ने दो विकेट झटके। कप्तान राशिद खान ने भी एक विकेट हासिल किया और इसी के साथ टी-20 क्रिकेट में अपने 700 विकेट पूरे कर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की।

अफगानिस्तान का अंतिम ग्रुप चरण मुकाबला कनाडा के खिलाफ गुरुवार को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं यूएई की टीम बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टी20 विश्व कप: ओमरजई के हरफनमौला प्रदर्शन से अफगानिस्तान ने
अफगानिस्तान ने यूएई को 20 ओवर में 9 विकेट पर 160 रन पर रोक दिया था। इसके बाद 161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर की दू





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News