Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

टी20 विश्वकप: कोलंबो में भारत-पाकिस्तान महामुकाबले पर बारिश का साया

श्रीलंका के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, कोलंबो में स्थानीय समयानुसार रविवार दोपहर 2:00 बजे के बाद बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, कोलंबो में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

15 Feb 2026

टी20 विश्वकप: कोलंबो में भारत-पाकिस्तान महामुकाबले पर बारिश का साया

नई दिल्ली। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में आज (रविवार) भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 07 बजे से खेला जाएगा। हालांकि ग्रुप 'ए' के इस हाई-वोल्टेज मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है।

श्रीलंका के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, कोलंबो में स्थानीय समयानुसार रविवार दोपहर 2:00 बजे के बाद बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, कोलंबो में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

यदि बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा। भारत और पाकिस्तान की टीमों ने अब तक टूर्नामेंट में दो-दो मैच खेले हैं और दोनों ने अपने सभी मुकाबले जीते हैं। भारत ने अमेरिका और नामीबिया को हराया है, जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड और अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज की है।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम चार अंकों और +3.050 के नेट रन रेट के साथ ग्रुप ए में शीर्ष स्थान पर है। पाकिस्तान की टीम के भी दो मैचों में जीत के साथ चार अंक हैं और +0.932 के नेट रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच यह मुकाबला न केवल रोमांचक होने की उम्मीद है बल्कि ग्रुप की अंक तालिका पर भी इसका बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टी20 विश्वकप: कोलंबो में भारत-पाकिस्तान महामुकाबले पर बारिश
श्रीलंका के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, कोलंबो में स्थानीय समयानुसार रविवार दोपहर 2:00 बजे के बाद बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम पूर्वा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News