Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

टी-20 विश्व कप : जोश हेजलवुड की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हुए स्टीव स्मिथ

स्मिथ हाल ही में श्रीलंका पहुंचे और रविवार शाम कैंडी में टीम के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। उन्हें पहले सलामी बल्लेबाज मिच मॉर्श के कवर के तौर पर टीम से जोड़ा गया था, जो अंडकोष की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती दो मैचों में नहीं खेल पाए थे।

16 Feb 2026

टी-20 विश्व कप : जोश हेजलवुड की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हुए स्टीव स्मिथ

नई दिल्ली। आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम में जोश हेजलवुड की जगह स्टीव स्मिथ को शामिल करने की मंजूरी दे दी है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड अकिलिस (एड़ी) की चोट से उबर रहे हैं और इस कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने हेजलवुड के बाहर होने के समय तुरंत किसी रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की थी।

स्मिथ हाल ही में श्रीलंका पहुंचे और रविवार शाम कैंडी में टीम के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। उन्हें पहले सलामी बल्लेबाज मिच मॉर्श के कवर के तौर पर टीम से जोड़ा गया था, जो अंडकोष की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती दो मैचों में नहीं खेल पाए थे।

मार्श ने रविवार को अभ्यास में वापसी की और दौड़ व फील्डिंग ड्रिल्स के दौरान पूरी तरह फिट नजर आए। वह टूर्नामेंट के सह-मेजबान श्रीलंका के खिलाफ आज रात पल्लेकेले स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में वापसी की कोशिश कर रहे हैं।

ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया फिलहाल जिम्बाब्वे से मिली हार के बाद तीसरे स्थान पर है। सुपर-आठ चरण में पहुंचने के लिए उसे अपने बाकी दोनों ग्रुप मुकाबले जीतने होंगे।

आईसीसी के नियमों के अनुसार किसी भी टीम में बदलाव को मैच से पहले इवेंट टेक्निकल कमेटी की मंजूरी जरूरी होती है। अब स्मिथ आधिकारिक 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं और यदि मार्श को किसी तरह की परेशानी होती है तो वह अंतिम एकादश में जगह बना सकते हैं।

स्मिथ शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए छह मैचों में लगभग 170 की स्ट्राइक रेट से 299 रन बनाए, जिसमें पिछले चार सत्रों में उनका चौथा शतक भी शामिल है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टी-20 विश्व कप : जोश हेजलवुड की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम में शाम
स्मिथ हाल ही में श्रीलंका पहुंचे और रविवार शाम कैंडी में टीम के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। उन्हें पहले सलामी बल्लेबाज मिच मॉर्श के कवर के तौर पर टीम से जो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News