Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया, सुपर-8 में प्रवेश

ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165/6 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया और जवाब में इटली की टीम को 18 ओवर में 123 रन पर समेट दिया।

19 Feb 2026

टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया, सुपर-8 में प्रवेश

कोलकाता। आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 में वेस्टइंडीज ने अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में इटली को 42 रन से हराकर सुपर-8 में अजेय रहते हुए प्रवेश किया। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165/6 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया और जवाब में इटली की टीम को 18 ओवर में 123 रन पर समेट दिया।

तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि मैथ्यू फोर्डे ने तीन सफलताएं हासिल कीं।

होप की कप्तानी पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर ब्रेंडन किंग पारी की सातवीं गेंद पर आउट हो गए, जबकि शिमरॉन हेटमायर भी केवल एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पावरप्ले के अंत तक टीम का स्कोर 48/2 था।

इसके बाद कप्तान शाई होप ने जिम्मेदारी संभाली और रोस्टन चेज के साथ 64 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। चेज 24 रन बनाकर आउट हुए। होप ने मात्र 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 46 गेंदों में 75 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल रहे।

अंतिम ओवरों में शेरफेन रदरफोर्ड (24* रन, 15 गेंद) और मैथ्यू फोर्डे (16 रन, 8 गेंद) ने 14 गेंदों में 28 रन जोड़कर टीम को 165/6 तक पहुंचाया।

इटली की लड़खड़ाती पारी

166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की शुरुआत बेहद खराब रही। जस्टिन मोस्का 2 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि एंथनी मोस्का 19 रन (एक चौका, दो छक्के) बनाकर चलते बने। पावरप्ले के अंत तक टीम 37/3 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी।

जेजे स्मट्स (24 रन) और बेन मनेन्ती (26 रन) ने कुछ देर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। ग्रांट स्टीवर्ट ने 12 रन बनाए, पर टीम बड़ा साझेदारी नहीं बना सकी।

जोसेफ-फोर्डे की घातक गेंदबाजी

शमार जोसेफ ने 4 ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लेकर इटली की कमर तोड़ दी। मैथ्यू फोर्डे ने 3/25 के आंकड़े दर्ज किए, जबकि गुडाकेश मोती ने दो और अकील हुसैन ने एक विकेट लिया।

इटली की पूरी टीम 18 ओवर में 123 रन पर सिमट गई और वेस्टइंडीज ने 42 रन से जीत दर्ज कर सुपर-8 में दमदार एंट्री की।

संक्षिप्त स्कोर:

वेस्टइंडीज 165/6 (20 ओवर) — शाई होप 75, रोस्टन चेज 24, शेरफेन रदरफोर्ड 24*; क्रिशन कालुगमागे 2/24, बेन मनेन्ती 2/37।

इटली 123 ऑलआउट (18 ओवर) — बेन मनेन्ती 26, जेजे स्मट्स 24; शमार जोसेफ 4/30, मैथ्यू फोर्डे 3/25, गुडाकेश मोती 2/24।

वेस्टइंडीज 42 रन से विजयी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया, सुपर-8
ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165/6 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया और जवाब में इटली की टीम को 18 ओवर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News