Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

विजय वर्मा से ब्रेकअप की अफवाहों के बाद तमन्ना भाटिया को मिला शादी का प्रस्ताव

विजय वर्मा से रिश्ते का अंत होने के बाद, एक युवक ने अभिनेत्री को शादी का प्रस्ताव दे दिया, जिससे यह मामला और भी दिलचस्प हो गया है।

21 Mar 2025

विजय वर्मा से ब्रेकअप की अफवाहों के बाद तमन्ना भाटिया को मिला शादी का प्रस्ताव

साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री तमन्ना भाटिया हमेशा अपने काम के लिए चर्चा में रहती हैं। इस समय वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। तमन्ना पिछले दो सालों से अभिनेता विजय वर्मा को डेट कर रही थीं, लेकिन हाल ही में खबरें आई हैं कि दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है। विजय वर्मा से रिश्ते का अंत होने के बाद, एक युवक ने अभिनेत्री को शादी का प्रस्ताव दे दिया, जिससे यह मामला और भी दिलचस्प हो गया है।

तमन्ना भाटिया हाल ही में एक पुरस्कार समारोह में शामिल हुई थीं, जहां उनके प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। इसी दौरान, भीड़ में से एक युवक ने उन्हें शादी के लिए प्रस्ताव दे दिया। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तमन्ना अपने फैन्स से मिल रही हैं और उनके साथ सेल्फी ले रही हैं। तभी उनकी नजर एक व्यक्ति पर पड़ी, जिसने एक पोस्टर पकड़ा हुआ था, जिसमें तमन्ना की तस्वीर के साथ लिखा था, "मुझसे शादी करो तमन्ना।" यह पोस्टर देखकर तमन्ना मुस्कुरा उठी और उन्होंने उस प्रशंसक से बातचीत की। इस मौके पर तमन्ना सफेद गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने कभी भी अपने रिश्ते को छुपाने की कोशिश नहीं की और हमेशा एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार को खुले तौर पर जाहिर किया है। दोनों 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इस जोड़ी ने नेटफ्लिक्स की 'लस्ट स्टोरीज 2' में सुजॉय घोष के सेगमेंट में साथ काम किया था। तमन्ना ने जून, 2023 में एक साथ एक साक्षात्कार में विजय के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की और इसके बाद विजय वर्मा ने भी अपने रिश्ते की घोषणा की थी। अब दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन अभी तक किसी ने भी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विजय वर्मा से ब्रेकअप की अफवाहों के बाद तमन्ना भाटिया को मिल
विजय वर्मा से रिश्ते का अंत होने के बाद, एक युवक ने अभिनेत्री को शादी का प्रस्ताव दे दिया, जिससे यह मामला और भी दिलचस्प हो गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News