Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

तमिलनाडुः पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसी कार, 4 महिलाओं की मौके पर मौत

कडलूर जिले के तिट्टाकुडी के पास स्थित एक गांव से 65 से अधिक श्रद्धालु पारंपरिक रूप से समायपुरम मंदिर की पदयात्रा पर निकले थे। सलेम जिले के गेंगावल्ली क्षेत्र से निकले ये श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए आज सुबह लगभग 5 बजे पेरंबलूर जिले के सिरुवाचूर के पास त्रिची–चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर समायपुरम की ओर पैदल जा रहे थे।

31 Jan 2026

तमिलनाडुः पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसी कार, 4 महिलाओं की मौके पर मौत

पेरंबलूर। तमिलनाडु के कडलूर जिले के तिट्टाकुडी के पास पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसी बेकाबू कार ने कई श्रद्धालुओं को कुचल दिया जिसमें 4 महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कारचालक को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

कडलूर जिले के तिट्टाकुडी के पास स्थित एक गांव से 65 से अधिक श्रद्धालु पारंपरिक रूप से समायपुरम मंदिर की पदयात्रा पर निकले थे। सलेम जिले के गेंगावल्ली क्षेत्र से निकले ये श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए आज सुबह लगभग 5 बजे पेरंबलूर जिले के सिरुवाचूर के पास त्रिची–चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर समायपुरम की ओर पैदल जा रहे थे।

इसी दौरान चेन्नई से त्रिची की ओर जा रही एक बेकाबू कार पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गई और कई श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए। हादसे में कडलूर जिले के पेननदम के पास स्थित तोझरकुडिकाडु गांव निवासी मलर्क्कोडी, विजयलक्ष्मी, ससिकला तथा सलेम जिले के गेंगावल्ली की रहने वाली चित्रा सहित 4 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तोझरकुडिकाडु गांव की ज्योतिलक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका पेरंबलूर सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस घटना के संबंध में पेरंबलूर शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना करने वाले कार चालक, चेन्नई के त्रिसूलम, ईश्वरन कोयिल स्ट्रीट निवासी गौतम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तमिलनाडुः पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसी कार,
कडलूर जिले के तिट्टाकुडी के पास स्थित एक गांव से 65 से अधिक श्रद्धालु पारंपरिक रूप से समायपुरम मंदिर की पदयात्रा पर निकले थे। सलेम जिले के गेंगावल्ली क्षेत्र से





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News