Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तमिलनाडु चुनाव 2026: प्रधानमंत्री ने चेन्नई में भाजपा नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर किया मंथन

इस बैठक में चुनावी रणनीति, प्रचार अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। भाजपा नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने चुनावी कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

04 Apr 2026

तमिलनाडु चुनाव 2026: प्रधानमंत्री ने चेन्नई में भाजपा नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर किया मंथन

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में चेन्नई के गिंडी स्थित एक होटल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा की केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में चुनावी रणनीति, प्रचार अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। भाजपा नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने चुनावी कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में केंद्रीय समिति के 18 सदस्यों के अलावा केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, एल. मुरुगन, नैनार नागेंद्रन, के. अन्नामलाई, तमिलिसाई साउंडरराजन और वनाथी श्रीनिवासन सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि चुनाव प्रचार को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, जनसभाओं की संख्या बढ़ाई जाए और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाए। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि सशक्त रणनीति और आक्रामक प्रचार के जरिए पार्टी तमिलनाडु में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को पुडुचेरी में चुनाव प्रचार के बाद चेन्नई पहुंचे थे, जहां उन्होंने रोड शो कर भाजपा गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसंपर्क किया। इसके बाद वे चेन्नई लौटकर गिंडी स्थित होटल में ठहरे और आज उन्होंने यह बैठक की।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के नेतृत्व वाले गठबंधन में भाजपा 27 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। शुक्रवार को जारी 27 उम्मीदवारों की सूची में मायलापुर से तमिलिसाई सौंदरराजन, अविनाशी से एल. मुरुगन, कोयंबटूर उत्तर से वनाथी श्रीनिवासन, सत्तूर से नैनार नागेंद्रन और विलवन्कोडु से एस. विजयधारणी को मैदान में उतारा गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तमिलनाडु चुनाव 2026: प्रधानमंत्री ने चेन्नई में भाजपा नेताओं
इस बैठक में चुनावी रणनीति, प्रचार अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। भाजपा नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News