Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

भाजपा ने तृणमूल नेता पर लगाया श्मशान भूमि बेचने का आरोप

भाजपा ने तृणमूल नेता पर लगाया श्मशान भूमि बेचने का आरोप

09 Jan 2026

भाजपा ने तृणमूल नेता पर लगाया श्मशान भूमि बेचने का आरोप

पूर्व मेदिनीपुर जिले के मयना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तमलुक ब्लॉक में सरकारी श्मशान और सिंचाई विभाग की भूमि को अवैध रूप से बेचने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। यह आरोप भारतीय जनता पार्टी के विधायक अशोक दिन्दा ने स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता के खिलाफ लगाए हैं। हालांकि तृणमूल नेता ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

बीजेपी विधायक अशोक दिन्दा का आरोप है कि श्रीरामपुर-एक ग्राम पंचायत के तेलिपोता बाजार इलाके में सरकारी श्मशान सहित सिंचाई विभाग की जमीन को अवैध रूप से बेच दिया गया है। इस मामले को लेकर उन्होंने अदालत का दरवाजा भी खटखटाया है। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

बताया गया है कि श्रीरामपुर ग्राम पंचायत के तेलिपोता बाजार स्थित हांसुआखाली नहर के बांध से सटी सड़क किनारे की जमीन को तृणमूल नेता चित्तरंजन भौमिक ने लंबी बाड़ लगाकर घेर लिया है। आरोप है कि यह जमीन आम लोगों के आवागमन के लिए उपयोग में लाई जाती थी। इस संबंध में चित्तरंजन भौमिक के परिजन ज्योत्स्ना भौमिक ने ब्लॉक प्रशासन और पुलिस में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है।

शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि नहर के किनारे स्थित सार्वजनिक मार्ग की जमीन को कथित रूप से धन के बदले अवैध रूप से बेचा जा रहा है। इसके साथ ही नहर के पास स्थित सरकारी श्मशान भूमि को भी बेचने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस पूरे मामले को लेकर गुरुवार शाम को फोन पर संपर्क करने पर भाजपा विधायक अशोक दिन्दा ने आरोपों की पुष्टि की।

मामले की जानकारी मिलने के बाद मयना के विधायक अशोक दिन्दा ने नहर किनारे स्थित इलाके का गुरुवार को निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेता भारी रकम लेकर सार्वजनिक उपयोग की जमीन की बिक्री कर रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि नहर किनारे लगे सरकारी पेड़ों को भी काट दिया गया है। इस पूरे मामले की जानकारी बीडीओ और भूमि सुधार विभाग को दी गई है।

वहीं, इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए ग्राम पंचायत के विपक्षी नेता और तृणमूल कांग्रेस के क्षेत्रीय अध्यक्ष चित्तरंजन भौमिक ने गुरुवार देर शाम को कहा कि तेलिपोता बाजार के पास जिस जमीन को लेकर बीजेपी आरोप लगा रही है, वह पूरी तरह रैयती भूमि है। उन्होंने दावा किया कि उक्त जमीन पांच लोगों ने मिलकर खरीदी है और वहां किसी प्रकार का सार्वजनिक रास्ता नहीं है।

चित्तरंजन भौमिक ने यह भी स्पष्ट किया कि "श्मशान भूमि संबंधित खसरा नंबर 762 में स्थित है, जहां आने-जाने के लिए अलग से रास्ता मौजूद है। उन्होंने कहा कि अपनी रैयती जमीन की घेराबंदी की गई है और धन के बदले जमीन बेचने का आरोप पूरी तरह निराधार और राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित है।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा ने तृणमूल नेता पर लगाया श्मशान भूमि बेचने का आरोप
भाजपा ने तृणमूल नेता पर लगाया श्मशान भूमि बेचने का आरोप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News