Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

तनुश्री दत्ता ने इंडस्ट्री को लेकर फिर साधा निशाना

तनुश्री ने कहा कि इंडस्ट्री में अक्सर किसी के हैंडसम या सुंदर दिखने पर तुरंत उसकी तारीफ की जाती है, जबकि असली प्रतिभा पर कम ध्यान दिया जाता है। उनके अनुसार,नए कलाकारों को 'मीटिंग' के नाम पर कई बार गलत जगहों या गलत लोगों के पास भेजा जाता है, जिससे वे भ्रमित हो जाते हैं।

14 Mar 2026

तनुश्री दत्ता ने इंडस्ट्री को लेकर फिर साधा निशाना

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता एक बार फिर मनोरंजन जगत में होने वाले शोषण को लेकर अपने बयानों के कारण चर्चा में हैं। 'मी टू' आंदोलन के दौरान सुर्खियों में आईं तनुश्री ने हाल ही में इंडस्ट्री के अंदरूनी माहौल को लेकर गंभीर दावे किए हैं। उनका कहना है कि ग्लैमर की दुनिया में आने वाले कई नए कलाकारों को गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाता है और कई बार उन्हें मानसिक तथा शारीरिक शोषण का सामना करना पड़ता है।

"सिर्फ सुंदरता पर मिलती है तारीफ"

तनुश्री ने कहा कि इंडस्ट्री में अक्सर किसी के हैंडसम या सुंदर दिखने पर तुरंत उसकी तारीफ की जाती है, जबकि असली प्रतिभा पर कम ध्यान दिया जाता है। उनके अनुसार,नए कलाकारों को 'मीटिंग' के नाम पर कई बार गलत जगहों या गलत लोगों के पास भेजा जाता है, जिससे वे भ्रमित हो जाते हैं।

'चॉकलेट' का मतलब बड़े सपनों का लालच

अभिनेत्री ने बताया कि बॉलीवुड में 'चॉकलेट' शब्द का इस्तेमाल कई बार महत्वाकांक्षा और बड़े सपनों के लालच के रूप में किया जाता है। उनका कहना है कि लगातार तारीफ मिलने पर कलाकार भरोसा करने लगते हैं और इसी भरोसे का फायदा उठाकर उन्हें बहकाया जाता है। उन्होंने नए कलाकारों को संयम बनाए रखने और सही-गलत की पहचान करने की सलाह दी।

उम्मीदों को हथियार बनाते हैं शिकारी

तनुश्री ने कहा कि जैसे बचपन में माता-पिता अजनबियों से सावधान रहने को कहते हैं, वैसे ही मनोरंजन जगत में भी सतर्क रहना जरूरी है। उनके मुताबिक कुछ लोग कलाकारों की उम्मीदों और इच्छाओं को हथियार बनाकर उनका शोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि वह यह सब इसलिए शेयर कर रही हैं ताकि इससे कुछ लोगों को सावधान किया जा सके।

"काम के बदले जिंदगी का सौदा नहीं करूंगी"

तनुश्री ने स्पष्ट किया कि उनके लिए आत्मसम्मान काम से अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री की चमक-दमक के पीछे कई कड़वी सच्चाइयां छिपी हैं और वह किसी भी कीमत पर समझौता करने के पक्ष में नहीं हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तनुश्री दत्ता ने इंडस्ट्री को लेकर फिर साधा निशाना
तनुश्री ने कहा कि इंडस्ट्री में अक्सर किसी के हैंडसम या सुंदर दिखने पर तुरंत उसकी तारीफ की जाती है, जबकि असली प्रतिभा पर कम ध्यान दिया जाता है। उनके अनुसार,नए क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News