Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

विधानसभा में बोले तापस राय - पश्चिम बंगाल श्राप मुक्त, पाप मुक्त और भय मुक्त हो गया

अपने संबोधन का समापन उन्होंने “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ किया

15 May 2026

विधानसभा में बोले तापस राय - पश्चिम बंगाल श्राप मुक्त, पाप मुक्त और भय मुक्त हो गया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में शुक्रवार को स्पीकर चुनाव के बाद हुई चर्चा के दौरान मानिकतला से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक तापस राय ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्हाेंने कहा कि पश्चिम बंगाल अब श्रापमुक्त, पापमुक्त और भयमुक्त हो गया है। चुनाव बाद हिंसा के मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने बिना नाम लिए तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को निशाने पर लिया।
विधानसभा में भाजपा विधायक रथींद्र बोस के स्पीकर चुने जाने के बाद विभिन्न दलों के विधायक अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान तापस राय ने अपने संबोधन में तृणमूल कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि यह केवल सरकार बनाने या चुनाव जीतने का चुनाव नहीं था, बल्कि धर्मयुद्ध था। इस धर्मयुद्ध में जीतकर आने वालों को मैं बधाई देता हूं।
अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने तृणमूल विधायकों की ओर देखते हुए कहा, “बहुत कुछ कर चुके हैं, अब देखने में बुरा लग रहा है क्या?” इसके बाद उन्होंने सदन में राष्ट्रविरोधी और देशविरोधी नारों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने स्पीकर से कहा कि जरूरत पड़े तो इसके लिए कानून लाया जाए।
तापस राय के इस बयान पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को मेज थपथपाकर समर्थन किया।
तृणमूल सरकार पर हमला बोलते हुए तापस राय ने कहा कि पश्चिम बंगाल अब श्रापमुक्त, पापमुक्त और भयमुक्त हो गया है।” उन्होंने चुनाव बाद हिंसा के मुद्दे का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि तृणमूल फिर सत्ता में लौटती, तो भाजपा के 150 से अधिक कार्यकर्ताओं की हत्या हो सकती थी और लाखों समर्थकों को घर छोड़ना पड़ता।
बिना नाम लिए अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधते हुए तापस राय ने कहा कि “एक अखिल भारतीय पार्टी के अखिल भारतीय महासचिव ने भाजपा उम्मीदवारों को धमकी दी थी कि उनकी हड्डियां तोड़ दी जाएंगी।” तृणमूल विधायकों के विरोध के बीच उन्होंने कहा, “मैंने किसी का नाम नहीं लिया। अब वह बाहर निकलकर देखें। भाजपा कुछ नहीं करेगी, जनता और तृणमूल ही उसका हिसाब करेगी।”
तापस राय ने यह भी कहा कि अगर 2021 के चुनाव बाद हिंसा में उनका नाम शामिल हो, तो उन्हें जेल भेज दिया जाए। उन्होंने दावा किया कि वह किसी भी हिंसा में शामिल नहीं थे।
उल्लेखनीय है कि, तापस राय पहले तृणमूल कांग्रेस में थे और 2021 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के टिकट पर बरानगर सीट से जीते थे। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।
अपने संबोधन का समापन उन्होंने “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ किया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विधानसभा में बोले तापस राय - पश्चिम बंगाल श्राप मुक्त
अपने संबोधन का समापन उन्होंने “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News