Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

तारा सुतारिया ने तोड़ी चुप्पी, वीर पहाड़िया को बताया अपना हमसफ़र

हाल ही में तारा सुतारिया ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी और यह स्वीकारा कि वह अपने रिश्ते में बहुत खुश हैं। हालांकि उन्होंने वीर का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनके बयान ने अटकलों को काफी हद तक सही साबित कर दिया है।

01 Aug 2025

तारा सुतारिया ने तोड़ी चुप्पी, वीर पहाड़िया को बताया अपना हमसफ़र

अभिनेत्री तारा सुतारिया इन दिनों अपने निजी जीवन को लेकर खूब चर्चा में हैं। उनका नाम अभिनेता वीर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है, जो फिल्म 'स्काई फोर्स' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। दोनों को हाल के दिनों में कई बार एक-साथ देखा गया, जिसके बाद से इन अफवाहों को और हवा मिली कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में तारा सुतारिया ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी और यह स्वीकारा कि वह अपने रिश्ते में बहुत खुश हैं। हालांकि उन्होंने वीर का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनके बयान ने अटकलों को काफी हद तक सही साबित कर दिया है।

अपने रिश्ते की ओर इशारा करते हुए तारा सुतारिया ने हाल ही में कहा, "मैं बहुत खुश हूं, हां, इतनी खुश जैसे कि चांद पर पहुंच गई हूं," तारा सुतारिया ने मुस्कुराते हुए कहा। जब होस्ट ने उनसे पूछा कि क्या वह और उनके पार्टनर कभी साथ बैठकर चांद को निहारते हैं, तो तारा की आंखों में एक खास चमक आ गई। उन्होंने बड़ी ही नरम मुस्कान के साथ जवाब दिया, "हां, वो पल वाकई बेहद खास होते हैं… जैसे किसी फिल्म का सीन हो। उस वक्त सब कुछ चौदहवीं के चांद जैसा लगता है, शांत, खूबसूरत और जादुई।" उनका ये बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ समय पहले एक रैंप वॉक के दौरान तारा ने वीर पहाड़िया को फ्लाइंग किस दी थी, जिससे उनके रिश्ते की अटकलें और भी पक्की हो गईं। इसके अलावा तारा जब एपी ढिल्लन के साथ एक म्यूजिक एल्बम में नजर आई थीं, तब उस प्रोजेक्ट की तस्वीर पर वीर पहाड़िया का प्यार भरा कमेंट भी फैंस की नज़रों से नहीं बच पाया।

तारा सुतारिया और आधार जैन कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे। दोनों को अक्सर साथ स्पॉट किया जाता था, यहां तक कि तारा को कपूर फैमिली के लंच इवेंट्स में भी देखा गया था, जिससे उनके रिश्ते की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता था। हालांकि, समय के साथ दोनों के रास्ते अलग हो गए। इस साल, आधार जैन ने अलेख आडवाणी से शादी रचाई। लेकिन शादी के दौरान एक टिप्पणी ने खासा विवाद खड़ा कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आधार ने तारा को 'टाइम पास' कहकर पुकारा, जो सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। कई यूज़र्स ने इस बयान को गैरजिम्मेदाराना और असंवेदनशील बताया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तारा सुतारिया ने तोड़ी चुप्पी, वीर पहाड़िया को बताया अपना हम
हाल ही में तारा सुतारिया ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी और यह स्वीकारा कि वह अपने रिश्ते में बहुत खुश हैं। हालांकि उन्होंने वीर का नाम सीधे तौर पर नहीं लिय





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News