Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

टाटा आईपीएल फैन पार्क 2026 का ऐलान, पहले चरण में 15 शहरों में मिलेगा लाइव मैच का अनुभव

बोर्ड के अनुसार, पहले तीन हफ्तों में 11 राज्यों के 15 शहरों में फैन पार्क आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य अधिक से अधिक दर्शकों तक आईपीएल का उत्साह पहुंचाना और सामुदायिक माहौल में मैचों का आनंद देना है।

23 Mar 2026

टाटा आईपीएल फैन पार्क 2026 का ऐलान, पहले चरण में 15 शहरों में मिलेगा लाइव मैच का अनुभव

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टाटा आईपीएल फैन पार्क 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह आयोजन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के शुरुआती चरण के साथ किया जाएगा, जिससे देशभर के दर्शकों को स्टेडियम के बाहर भी आईपीएल का रोमांच अनुभव करने का मौका मिलेगा।

बोर्ड के अनुसार, पहले तीन हफ्तों में 11 राज्यों के 15 शहरों में फैन पार्क आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य अधिक से अधिक दर्शकों तक आईपीएल का उत्साह पहुंचाना और सामुदायिक माहौल में मैचों का आनंद देना है।

तीन सप्ताहांत में होंगे आयोजन

फैन पार्क का आयोजन तीन सप्ताहांत में किया जाएगा, पहला सप्ताह 28 और 29 मार्च, दूसरा सप्ताह 4 और 5 अप्रैल और तीसरा सप्ताह 11 और 12 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा।

हर सप्ताहांत में उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम क्षेत्रों में पांच-पांच फैन पार्क लगाए जाएंगे, जिससे देशभर में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

पहले सप्ताह में रोहतक (हरियाणा), भोपाल (मध्य प्रदेश), नागपुर (महाराष्ट्र), तुमकुरु (कर्नाटक) और कृष्णनगर (पश्चिम बंगाल) में फैन पार्क लगाए जाएंगे।

दूसरे सप्ताह में मथुरा (उत्तर प्रदेश), जोधपुर (राजस्थान), निजामाबाद (तेलंगाना), मैसूरु (कर्नाटक) और भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजन होगा।

तीसरे सप्ताह में मेरठ (उत्तर प्रदेश), नडियाद (गुजरात), रत्नागिरी (महाराष्ट्र), कोयंबटूर (तमिलनाडु) और राउरकेला (ओडिशा) में फैन पार्क आयोजित किए जाएंगे।

मनोरंजन और गतिविधियों का खास इंतजाम

हर फैन पार्क में बड़े पर्दे पर लाइव मैच प्रसारण के साथ-साथ संगीत, मनोरंजन, फूड कोर्ट, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र और कई इंटरैक्टिव गतिविधियां होंगी। दर्शक वर्चुअल बल्लेबाजी, गेंदबाजी नेट्स, फेस पेंटिंग, चीयर मीटर और 360 डिग्री फोटो बूथ जैसी सुविधाओं का भी आनंद ले सकेंगे।

गौरतलब है कि वर्ष 2015 में शुरू हुई यह पहल आईपीएल को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही है। 2026 में भी यह परंपरा जारी रहेगी, जिससे लाखों दर्शक अपने शहर में ही आईपीएल का उत्सव मना सकेंगे।

बोर्ड ने बताया कि आगामी सप्ताहों के लिए फैन पार्क का कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टाटा आईपीएल फैन पार्क 2026 का ऐलान, पहले चरण में 15 शहरों मे
बोर्ड के अनुसार, पहले तीन हफ्तों में 11 राज्यों के 15 शहरों में फैन पार्क आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य अधिक से अधिक दर्शकों तक आईपीएल का उत्साह पहु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News