Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर शिक्षक ने की फायरिंग, एक घायल, आरोपित गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ उन्हाेंने कड़ी सजा की मांग की। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है

21 Feb 2026

घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर शिक्षक ने की फायरिंग, एक घायल, आरोपित गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक द्वारा घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर कथित रूप से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना में एक बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बनिपुर गांव में आरोपित शिक्षक समीर कुमार मंडल के घर के पास एक बड़ा मैदान है। शुक्रवार दोपहर करीब 10 से 12 बच्चे वहां क्रिकेट और फुटबॉल खेल रहे थे। खेल के दौरान गेंद कई बार शिक्षक के घर की दीवार और दरवाजे से टकराई। आरोप है कि इसी बात पर शिक्षक ने गुस्से में आकर अपनी छत से बच्चों की ओर पांच से छह राउंड फायरिंग कर दी।
घायल बच्चे के एक मित्र ने बताया कि वे खेल रहे थे तभी अचानक शिक्षक छत से गोली चलाने लगे। उसने कहा कि गोलियां किसी के कान के पास से तो किसी के सिर के ऊपर से गुजर रही थीं। डर के कारण हम कुछ देर तक हिल भी नहीं पाए। बाद में देखा कि एक गोली हमारे एक दोस्त को लग गई।
गोली लगने के बाद घायल बच्चा मैदान में गिर पड़ा और चीखने लगा। मौके पर पहुंचे लोगाें ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, घायल बच्चे का इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही रघुनाथगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शुक्रवार रात आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित उमरपुर प्राइमरी स्कूल में कार्यरत है।
जंगीपुर पुलिस जिला के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, घटना में एक उन्नत एयर गन का इस्तेमाल किया गया। यह जांच की जा रही है कि आरोपित के पास हथियार का वैध लाइसेंस था या नहीं। हालांकि, आरोपित के परिवार का दावा है कि एयर गन को कोलकाता से आवश्यक दस्तावेज दिखाकर खरीदा गया था।
पुलिस स्टेशन ले जाते समय आरोपित समीर कुमार मंडल ने स्थानीय मीडिया से कहा कि मैंने हवा में गोली चलाई थी, किसी को निशाना नहीं बनाया। मुझे समझ नहीं आ रहा कि बच्चे को गोली कैसे लग गई।
घायल बच्चे के पिता ने कहा कि उनका बेटा रोज की तरह काली मंदिर के पास वाले मैदान में खेलने गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि एक शिक्षक बच्चों पर इस तरह गोली कैसे चला सकता है? आरोपित के खिलाफ उन्हाेंने कड़ी सजा की मांग की। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर शिक्षक ने की फायरिंग, एक घायल
आरोपी के खिलाफ उन्हाेंने कड़ी सजा की मांग की। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News