Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

टीचर बना गांजा तस्कर

स्थानीय लोगों का कहना है कि समाज विरोधी तत्व लगातार युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने की कोशिश कर रहे हैं

22 Jan 2026

टीचर बना गांजा तस्कर

कोलकाता। जगतबल्लवपुर थाना पुलिस को नशा विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांजा तस्करी के दौरान एक गृहशिक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 30 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात आरोपी दीघा से दो बोरियों में गांजा लेकर पुराश की ओर जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर जगतबल्लवपुर थाना पुलिस ने मुंशीहाट इलाके में जाल बिछाया और आरोपी को वहीं पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति जगतबल्लवपुर थाना क्षेत्र के बालिया इलाके का निवासी है। पुलिस पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि वह पेशे से गृहशिक्षक है, लेकिन वर्तमान में गांजा तस्करी के धंधे में सक्रिय रूप से शामिल था। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को थाने ले जाकर मामला दर्ज किया। गुरूवार को आरोपी को हावड़ा अदालत में पेश किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि समाज विरोधी तत्व लगातार युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में जगतबल्लवपुर थाना पुलिस की यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उसकी सख्त नीति को दर्शाती है।  

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टीचर बना गांजा तस्कर
स्थानीय लोगों का कहना है कि समाज विरोधी तत्व लगातार युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने की कोशिश कर रहे हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News