Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह और कुलदीप की वापसी

बुमराह ने आखिरी बार जून 2024 में टी20 विश्व कप के फाइनल में खेला था, जहां उन्होंने 2/18 के शानदार आंकड़े के साथ भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

19 Aug 2025

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह और कुलदीप की वापसी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने मंगलवार को यूएई में 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टी20 टीम की घोषणा कर दी है। टी20 विश्व कप 2024 के नायक जसप्रीत बुमराह और स्पिनर कुलदीप यादव की एक साल से अधिक समय बाद टीम में वापसी हुई है। श्रेयस अय्यर को एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया है।

बुमराह ने आखिरी बार जून 2024 में टी20 विश्व कप के फाइनल में खेला था, जहां उन्होंने 2/18 के शानदार आंकड़े के साथ भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह उस टूर्नामेंट के प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए थे। हालांकि, चोटों और वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से वह लंबे समय से सफेद गेंद क्रिकेट से दूर रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि शुभमन गिल उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे। गिल की भी टी20 फॉर्मेट में वापसी हुई है। इस पर कप्तान सूर्यकुमार ने कहा, “जब गिल ने पिछली बार टी20 खेला था तो वह उपकप्तान थे। इसके बाद टेस्ट क्रिकेट के कारण उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। हम खुश हैं कि वह वापस आए हैं।”

टीम चयन को लेकर सूर्यकुमार ने अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन किया है और वह टीम को बैटिंग के साथ बॉलिंग विकल्प भी देते हैं। हालांकि, टीम कॉम्बिनेशन के कारण कुछ खिलाड़ियों को बाहर होना ही था। हालांकि विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह नहीं मिली है, बल्कि उन्हें स्टैंडबाय के रूप में रखा गया है।

भारत की एशिया कप 2025 टी20 टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी- प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह और कुलदीप की
बुमराह ने आखिरी बार जून 2024 में टी20 विश्व कप के फाइनल में खेला था, जहां उन्होंने 2/18 के शानदार आंकड़े के साथ भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News