Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

दुबई में आया मोहम्मद शमी, रोहित और शुभमन गिल का बवंडर, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच में बांग्लादेश को रौंदा

शमी ने पंजा खोला, जबकि गिल ने दमदार शतक जड़ा। रोहित शर्मा ने भी तूफानी पारी खेलकर टीम को दमदार शुरुआत दिलाई थी। शुभमन गिल नाबाद शतक जड़ने के कारण प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

20 Feb 2025

दुबई में आया मोहम्मद शमी, रोहित और शुभमन गिल का बवंडर, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच में बांग्लादेश को रौंदा

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज टीम इंडिया ने जीत के साथ किया है। दुबई में खेले गए अपने पहले मैच में बांग्लादेश को टीम इंडिया ने 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में तूफानी शुरुआत की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप ए में टॉप 2 में पहुंचने में भी सफल हुई है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए गेंद से मोहम्मद शमी और बल्ले से शुभमन गिल हीरो रहे। शमी ने पंजा खोला, जबकि गिल ने दमदार शतक जड़ा। रोहित शर्मा ने भी तूफानी पारी खेलकर टीम को दमदार शुरुआत दिलाई थी। शुभमन गिल नाबाद शतक जड़ने के कारण प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

इस मुकाबले की बात करें तो बांग्लादेश की टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। हालांकि, टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। 35 रन पर 5 विकेट गिर चुके थे। एक समय लग रहा था कि बांग्लादेश की टीम के लिए 125 रन भी बनाना मुश्किल है, लेकिन जाकिर अली और तौहीद ह्रदॉय ने 154 रनों की साझेदारी की और मैच में बांग्लादेश की वापसी कराई। जाकिर अली 68 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन तौहीद ह्रदॉय ने शतक जड़कर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया था।

बांग्लादेश की टीम ने 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 228 रन बनाए थे। भारत की ओर से पांच विकेट मोहम्मद शमी ने चटकाए, जबकि तीन विकेट हर्षित राणा को मिले और दो सफलताएं एक ही ओवर में अक्षर पटेल को मिलीं। वहीं, भारतीय टीम को 229 रनों के जवाब में कप्तान रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के साथ मिलकर तूफानी शुरुआत दिलाई। रोहित शर्मा 36 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए थे। उस समय तक स्कोर 70 के करीब था। इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच एक छोटी सी साझेदारी हुई। इस दौरान विराट कोहली 22 रन बनाकर चलते बने।

वहीं, एक छोर पर शुभमन गिल डटे रहे। उन्होंने श्रेयस अय्यर (15) और अक्षर पटेल (8) के साथ कुछ रन जोड़े। हालांकि, केएल राहुल के साथ उनकी साझेदारी ने मैच बनाया। शुभमन गिल ने 125 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। केएल राहुल ने उनका आखिर तक साथ दिया। शतक के लिए उन्होंने कुछ गेंदें भी डिफेंड कीं। हालांकि, केएल राहुल का कैच जाकिर अली ने छोड़ दिया था, जो बांग्लादेश को भारी पड़ गया। भारत ने 46.3 ओवर में 4 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और ग्रुप ए में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दुबई में आया मोहम्मद शमी, रोहित और शुभमन गिल का बवंडर, चैंपि
शमी ने पंजा खोला, जबकि गिल ने दमदार शतक जड़ा। रोहित शर्मा ने भी तूफानी पारी खेलकर टीम को दमदार शुरुआत दिलाई थी। शुभमन गिल नाबाद शतक जड़ने के कारण प्लेयर ऑफ द मै





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News