Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमेट' का टीजर जारी, अगले माह हाेगी रिलीज

इस टीजर में एक महिला बुर्का पहने हुए और खुद को भारतीय नागरिक बताते हुए नजर आ रही है। फिर अगले ही पल जॉन अब्राहम उससे पूछताछ करते नजर आते हैं। जॉन उसे सच बताने के लिए कहता है।

07 Feb 2025

जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमेट' का टीजर जारी, अगले माह हाेगी रिलीज

फिल्म 'पठान' और 'वेदा' के बाद अभिनेता जॉन अब्राहम जल्द ही फिर सिल्वरस्क्रीन पर नजर आएंगे। जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म 'द डिप्लोमेट' का टीजर रिलीज हो गया है। लगभग एक मिनट के टीजर की शुरुआत विदेश मंत्री एस जयशंकर की एक क्लिप से होती है, जिसमें वह कहते हैं कि दुनिया के सबसे महान राजनयिक एक श्रीकृष्ण और एक हनुमानजी थे। इसके बाद स्क्रीन पर जॉन अब्राहम की एंट्री होती है। इस फिल्म में जॉन मुख्य भूमिका में हैं, वह जेपी सिंह की भूमिका निभा रहे हैं।

इस टीजर में एक महिला बुर्का पहने हुए और खुद को भारतीय नागरिक बताते हुए नजर आ रही है। फिर अगले ही पल जॉन अब्राहम उससे पूछताछ करते नजर आते हैं। जॉन उसे सच बताने के लिए कहता है। इसके बाद यह पता चला कि आईएसआई के लोग जॉन के पीछे पड़े हैं। इस पर वह कहते हैं, “ये पाकिस्तान है बेटा, आदमी हो या घोड़ा, सीधा नहीं चलता, हमेशा ढाई कदम चलता है।”

शिवम नायर की निर्देशित इस फिल्म 7 मार्च को रिलीज होगी। 'द डिप्लोमैट' की कहानी, पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं। फिल्म की छायांकन डिमो पोपोव ने किया है। फिल्म के संगीतकार एआर रहमान है। गाने मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। इसमें रेवती, कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अभिनेता जॉन अब्राहम के काम की बात करें तो इससे पहले वह 'वेदा' में नजर आए थे। इस फिल्म में शर्वरी वाघ ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। इसलिए अब जॉन को अपनी आगामी फिल्म 'द डिप्लोमैट' से काफी उम्मीदें हैं। टीजर में दिखाई गई विदेश मंत्री जयशंकर की झलक को देखकर लगता है कि मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन के लिए काफी तैयारी की है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमेट' का टीजर जारी, अगले माह हा
इस टीजर में एक महिला बुर्का पहने हुए और खुद को भारतीय नागरिक बताते हुए नजर आ रही है। फिर अगले ही पल जॉन अब्राहम उससे पूछताछ करते नजर आते हैं। जॉन उसे सच बताने क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News