Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

माइकल जैक्सन की बायोपिक का टीजर रिलीज

उनकी बायोपिक फिल्म 'माइकल' का पहला आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस फिल्म में माइकल के भतीजे जाफर जैक्सन अपने चाचा का किरदार निभा रहे हैं, और उनके लुक व परफॉर्मेंस को देखकर फैन्स बेहद भावुक हो गए हैं।

07 Nov 2025

माइकल जैक्सन की बायोपिक का टीजर रिलीज

दुनियाभर के संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है, दिवंगत पॉप किंग माइकल जैक्सन एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने वाले हैं। उनकी बायोपिक फिल्म 'माइकल' का पहला आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस फिल्म में माइकल के भतीजे जाफर जैक्सन अपने चाचा का किरदार निभा रहे हैं, और उनके लुक व परफॉर्मेंस को देखकर फैन्स बेहद भावुक हो गए हैं।

टीजर में झलका माइकल जैक्सन का जादू

फिल्म 'माइकल' के टीजर की शुरुआत क्विंसी जोन्स रिकॉर्डिंग स्टूडियो के एक दृश्य से होती है, जहां माइकल अपने म्यूजिक पर काम करते नजर आते हैं। कैमरा धीरे-धीरे उनकी झलक दिखाता है, उनके प्रसिद्ध डांस मूव्स, अनोखे फैशन सेंस और मंच पर उनके करिश्मे की झलक ने दर्शकों को पुरानी यादों में ले जाता है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर माइकल मूवी ट्रेंड करने लगा।

इस बायोपिक को एंटोनी फुक्वा ने निर्देशित किया है, जो 'ट्रेनिंग डे' और 'द इक्वलाइज़र' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। फिल्म की कहानी जॉन लोगन ने लिखी है, जिन्होंने 'ग्लैडिएटर' और 'स्काईफॉल' जैसी फिल्मों की पटकथा भी तैयार की थी। निर्माताओं के मुताबिक, यह फिल्म माइकल जैक्सन के असाधारण जीवन, उनकी प्रसिद्धि के शिखर और निजी संघर्षों की सच्ची कहानी को गहराई से दिखाएगी। फैन्स के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि 'माइकल' फिल्म अगले साल 24 अप्रैल 2026 को विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। माना जा रहा है कि यह बायोपिक न केवल माइकल के जीवन की झलक दिखाएगी, बल्कि उनकी अमर संगीत विरासत को भी नए सिरे से जीवंत करेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


माइकल जैक्सन की बायोपिक का टीजर रिलीज
उनकी बायोपिक फिल्म 'माइकल' का पहला आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस फिल्म में माइकल के भतीजे जाफर जैक्सन अपने चाचा का किर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News