Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

शाहिद कपूर की फिल्म देवा का टीजर रिलीज

देवा को लेकर एक्साइटमेंट तब और बढ़ गई जब ग्रैंड फैन इवेंट में बड़ी तादाद में फैंस जुटे और फिल्म का जश्न मनाया। इस मौके पर शाहिद कपूर ने अपने फैंस के साथ दिल छू लेने वाली बातचीत की। उन्होंने फैंस का प्यार और सपोर्ट मिलने पर अपना आभार जताया और अपनी एक्साइटमेंट भी शेयर की।

05 Jan 2025

शाहिद कपूर की फिल्म देवा का टीजर रिलीज

शाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म देवा का टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो गया है। ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म के दो दमदार पोस्टर्स ने पहले ही फैंस को देवा की इंटेंस दुनिया की झलक दी थी। इन पोस्टर्स में शाहिद का जबरदस्त और धमाकेदार अंदाज़ देखने को मिला, जिसने एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

देवा को लेकर एक्साइटमेंट तब और बढ़ गई जब ग्रैंड फैन इवेंट में बड़ी तादाद में फैंस जुटे और फिल्म का जश्न मनाया। इस मौके पर शाहिद कपूर ने अपने फैंस के साथ दिल छू लेने वाली बातचीत की। उन्होंने फैंस का प्यार और सपोर्ट मिलने पर अपना आभार जताया और अपनी एक्साइटमेंट भी शेयर की। अब टीज़र के साथ, ऑडियंस को देवा के धमाकेदार और क्रेजी वर्ल्ड की झलक मिल रही है। इसमें तगड़ा एक्शन, शानदार डांस सीक्वेंस और एक दमदार स्टोरीलाइन नजर आ रही है, जिसने सबको एक्साइटमेंट से भरते हुए उत्सुक कर दिया है।

शाहिद कपूर अपनी वर्सेटाइल परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं और अब वह देवा के साथ कुछ नया करने वाले हैं। टीज़र में उनका इंटेन्स अवतार दिख रहा है, जिसमें हैरान करने वाले स्टंट्स और रॉ, बेजोड़ एक्शन सीक्वेंस हैं, जो दर्शकों को सीट से उठने का मौका नहीं देंगे। चाहे वो हाई-स्पीड चेज़ हो या धमाकेदार लड़ाई के सीन्स, शाहिद की अपने रोल के लिए पूरी मेहनत साफ नजर आती है। उनकी दमदार डांस मूव्स भी फिल्म के एक्साइटमेंट को और बढ़ा देती हैं। देवा में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की धरोहर का एक नया रूप देखने को मिल रहा है, जहां शाहिद कपूर उनके प्रभावशाली छवि को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पेश कर रहे हैं।

देवा को मशहूर मलयाली फिल्म निर्देशक रोशन एंड्रयूज ने डायरेक्ट किया है और जिसे ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है, एक धमाकेदार और एक्सप्लोसिव एक्शन थ्रिलर है। ये फिल्म 31 जनवरी, 2025 को रिलीज़ होने वाली है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शाहिद कपूर की फिल्म देवा का टीजर रिलीज
देवा को लेकर एक्साइटमेंट तब और बढ़ गई जब ग्रैंड फैन इवेंट में बड़ी तादाद में फैंस जुटे और फिल्म का जश्न मनाया। इस मौके पर शाहिद कपूर ने अपने फैंस के साथ दिल छू





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News