Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

श्रेयस तलपड़े की 'द इंडिया स्टोरी' का टीजर रिलीज

इस वर्ष अप्रैल में घोषित हुई इस फिल्म का निर्देशन चेट्टन डीके ने किया है, जबकि कहानी और निर्माण की जिम्मेदारी सागर बी शिंदे ने संभाली है। फिल्म खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट और रसायनों के दुरुपयोग जैसे गंभीर मुद्दों को केंद्र में रखती है।

05 Jun 2026

श्रेयस तलपड़े की 'द इंडिया स्टोरी' का टीजर रिलीज

अभिनेता श्रेयस तलपड़े और अभिनेत्री काजल अग्रवाल की आगामी फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' का दमदार टीजर जारी कर दिया गया है। इस वर्ष अप्रैल में घोषित हुई इस फिल्म का निर्देशन चेट्टन डीके ने किया है, जबकि कहानी और निर्माण की जिम्मेदारी सागर बी शिंदे ने संभाली है। फिल्म खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट और रसायनों के दुरुपयोग जैसे गंभीर मुद्दों को केंद्र में रखती है।

जारी टीजर में दिखाया गया है कि किस तरह रोजमर्रा के भोजन में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक और रासायनिक पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए 'धीमा जहर' साबित हो रहे हैं। इसमें खाद्य मिलावट के कारण बीमार होकर अस्पताल पहुंचने वाले लोगों के दृश्य भी दिखाए गए हैं, जो दर्शकों को झकझोरने का काम करते हैं। टीजर समाज में बढ़ती लापरवाही, जवाबदेही की कमी और खाद्य सुरक्षा से जुड़े तंत्र में सुधार की जरूरत को भी रेखांकित करता है।

निर्माताओं का दावा है कि फिल्म खाद्य उद्योग से जुड़े उन पहलुओं को उजागर करेगी, जिनका सीधा असर आम लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। सामाजिक संदेश से भरपूर 'द इंडिया स्टोरी' 24 जुलाई को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और फिल्म को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


श्रेयस तलपड़े की 'द इंडिया स्टोरी' का टीजर रिलीज
इस वर्ष अप्रैल में घोषित हुई इस फिल्म का निर्देशन चेट्टन डीके ने किया है, जबकि कहानी और निर्माण की जिम्मेदारी सागर बी शिंदे ने संभाली है। फिल्म खाद्य पदार्थों म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News