Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का टीजर रिलीज

। टीजर भारत की आजादी और विभाजन के दौर की पृष्ठभूमि में एक ऐसी कहानी का संकेत देती है, जो साहस, बलिदान और इंसानी जज्बे को केंद्र में रखती है।

18 Jun 2026

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का टीजर रिलीज

आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर जारी कर दिया गया है। मोशन पोस्टर और किरदारों के पोस्टर्स के बाद अब फिल्म की पहली झलक ने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। टीजर भारत की आजादी और विभाजन के दौर की पृष्ठभूमि में एक ऐसी कहानी का संकेत देती है, जो साहस, बलिदान और इंसानी जज्बे को केंद्र में रखती है। भावनात्मक दृश्यों और दमदार संवादों से सजा यह टीजर इतिहास के सबसे कठिन दौर में उम्मीद की किरण तलाशने की कोशिश करता नजर आता है।

टीजर में विभाजन की त्रासदी के बीच एक ऐसे नायक की कहानी दिखाई गई है, जो नफरत और डर के माहौल में मानवता और हिम्मत की मिसाल बनकर उभरता है। फिल्म में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि करीब तीन दशक बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है, जिसे लेकर दर्शकों में खास उत्साह है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित यह फिल्म 14 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का टीजर रिलीज
। टीजर भारत की आजादी और विभाजन के दौर की पृष्ठभूमि में एक ऐसी कहानी का संकेत देती है, जो साहस, बलिदान और इंसानी जज्बे को केंद्र में रखती है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News