Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

गंगा जल लाने गई किशोरी की डूबने से मौत

सांकराइल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना की जांच शुरू कर दी है

20 Jul 2026

गंगा जल लाने गई किशोरी की डूबने से मौत

झाड़ग्राम। बंगला श्रावण मास के प्रथम सोमवार को जलाभिषेक के लिए गंगा जल लेने गई एक किशोरी की सुवर्णरेखा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में शोक व्याप्त है। मृतका की पहचान प्रियंका राय (16) के रूप में हुई है। वह झाड़ग्राम जिले के सांकराइल थाना अंतर्गत रगड़ा गांव की निवासी तथा रगड़ा आरएनएम उच्च विद्यालय की छात्रा थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रियंका सोमवार को काठुयापाल बालू खदान के समीप सुवर्णरेखा नदी से जल लेने गई थी। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गई और डूब गई। घटना की सूचना पाकर स्थानीय ग्रामीण तथा सिविल डिफेंस के कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य प्रारंभ किया। बाद में उसे नदी से बाहर निकालकर भांगागढ़ ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सांकराइल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि अवैध बालू खनन के कारण नदी में बने गहरे गड्ढे की वजह से यह हादसा हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गंगा जल लाने गई किशोरी की डूबने से मौत
सांकराइल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना की जांच शुरू कर दी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News