Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

दक्षिण बंगाल में सात डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान

15 अप्रैल को कोलकाता सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्म और असहज मौसम रहने की संभावना है

10 Apr 2026

दक्षिण बंगाल में सात डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान

कोलकाता। चैत्र माह के समाप्त होते ही पश्चिम बंगाल के लोगों को फिर से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताहांत तक ठंडक का असर खत्म हो जाएगा और अगले तीन चार दिनों में दक्षिण बंगाल के अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में बारिश थम जाएगी। हालांकि उत्तर बंगाल के पर्वतीय इलाकों में गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। वहां भी तापमान बढ़ने की आशंका है। ऐसे में बांग्ला नववर्ष के दिन भी लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
पिछले कुछ दिनों से तेज आंधी और बारिश के कारण पूरे पश्चिम बंगाल में तापमान में गिरावट आई थी। लेकिन शुक्रवार से दक्षिण बंगाल में आंधी-बारिश कम हो जाएगी। शनिवार से सोमवार तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। सोमवार से बुधवार तक गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दक्षिण बंगाल के पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम तथा दक्षिण 24 परगना जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इससे थोड़ी देर के लिए ठंडक महसूस होगी, लेकिन रविवार से फिर तापमान बढ़ने लगेगा।कोलकाता में भी हल्की ठंडक का असर शुक्रवार से खत्म हो जाएगा और तापमान बढ़ने लगेगा। गुरुवार को बारिश के कारण तापमान सामान्य से नीचे था, लेकिन शुक्रवार सुबह से आसमान साफ रहने की संभावना है और दोपहर में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। सप्ताहांत में बारिश की संभावना नहीं है। अगले सप्ताह की शुरुआत में कोलकाता में भी तापमान बढ़ेगा और उमस बढ़ेगी। 15 अप्रैल को कोलकाता सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्म और असहज मौसम रहने की संभावना है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दक्षिण बंगाल में सात डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान
15 अप्रैल को कोलकाता सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्म और असहज मौसम रहने की संभावना है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News