Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सोशल मीडिया प्रेम जाल में फंसी 10 नाबालिग लड़कियां बरामद, 25 दिनों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बरामद सभी नाबालिगों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के माध्यम से सरकारी शेल्टर होम भेज दिया गया है।

08 Feb 2026

सोशल मीडिया प्रेम जाल में फंसी 10 नाबालिग लड़कियां बरामद, 25 दिनों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए हुए प्रेम संबंधों के चलते घर छोड़कर भागी 10 नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने मात्र 25 दिनों के भीतर बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। बरामद सभी नाबालिगों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के माध्यम से सरकारी शेल्टर होम भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन नाबालिग लड़कियों की पहचान फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुई थी। ऑनलाइन दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई और इसी ‘प्यार’ के चक्कर में लड़कियां घर छोड़कर अलग-अलग जगहों पर चली गईं। आनंदपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिछले 25 दिनों में सभी को सुरक्षित बरामद कर लिया।

बरामद लड़कियों में एक माध्यमिक (10वीं) की परीक्षार्थी भी शामिल है, जो परीक्षा से कुछ दिन पहले ही अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपित के एक रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद लड़की को केशपुर बस स्टैंड के पास से बरामद किया गया।

एक पीड़ित पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी को पढ़ने के लिए घर से भेजा था, लेकिन वह सोशल मीडिया के प्रेम जाल में फंसकर घर छोड़ गई। उन्होंने आशंका जताई कि अगर समय रहते पुलिस कार्रवाई नहीं करती, तो उनकी बेटी किसी बड़ी मुसीबत या मानव तस्करी जैसे अपराध का शिकार भी हो सकती थी।

जिला प्रशासन का मानना है कि पश्चिम मेदिनीपुर में बाल विवाह और नाबालिगों के घर छोड़ने की घटनाएं अब भी चिंता का विषय बनी हुई हैं। अधिकारियों के अनुसार, हर मामले में माता-पिता की जबरदस्ती नहीं होती, बल्कि कई बार नाबालिग खुद ही घर छोड़कर शादी कर लेती हैं।

प्रशासन की ओर से स्कूलों में ‘कन्याश्री क्लब’ और ‘बंधु महल’ जैसे जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के सामने ये प्रयास अभी पर्याप्त साबित नहीं हो पा रहे हैं।

पुलिस और प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें और संवाद बनाए रखें, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सोशल मीडिया प्रेम जाल में फंसी 10 नाबालिग लड़कियां बरामद, 25
बरामद सभी नाबालिगों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के माध्यम से सरकारी शेल्टर होम भेज दिया गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News