Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राम नवमी की पूजा को लेकर जादवपुर एवं कलकत्ता विश्वविद्यालय में तनाव

एबीवीपी ने दावा किया कि इस साल हमने उपाचार्य से अनुमति नहीं मिलने की वजह से गेट के बाहर पूजा की, अगली बार हम कैंपस के अंदर पूजा करेंगे

26 Mar 2026

राम नवमी की पूजा को लेकर जादवपुर एवं कलकत्ता विश्वविद्यालय में तनाव

कोलकाता। राम नवमी की पूजा को लेकर जादवपुर और कलकत्ता विश्वविद्यालय कैंपस में गुरुवार को तनाव का माहौल देखा गया।
सूत्रों के मुताबिक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की तरफ से बुधवार को इन दोनों विश्वविद्यालयों के अधिकारियों को पूजा की अनुमति मांगते हुए चिट्ठी लिखी गई थी। अनुमति नहीं मिलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने कलकत्ता विश्वविद्यालय गेट के बाहर भगवान राम की पूजा का आयोजन किया।
दूसरी तरफ, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जादवपुर कैंपस में भी भगवान राम की प्रतिमा लाई गई। पूजा के दौरान वाम छात्र परिषद के सदस्य वहां एकत्रित होकर विरोध जताने लगे। इस दौरान
दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी हुई। जादवपुर कैंपस में जहां एक तरफ 'जय श्री राम' के नारे लगाए गए वहीं दूसरी तरफ वाम छात्र परिषद के तरफ़ से 'इंकलाब ज़िंदाबाद' के नारे लगाए गए। हालात बिगड़ने से पहले उपाचार्य पुलिस सुरक्षा के साथ कैंपस में गए। एबीवीपी सूत्रों के मुताबिक, उपाचार्य ने मौखिक रूप से अनुमति दी थी।
दूसरी ओर, कलकत्ता विश्वविद्यालय में भी राम नवमी की पूजा के लिए उपाचार्य से अनुमति नहीं मिलने की वजह से एबीवीपी के सदस्यों को विश्वविद्यालय के गेट के सामने पूजा करनी पड़ी। 'जय श्री राम' का नारा लगाया जा रहा था। इस मौके पर कलकत्ता विश्वविद्यालय के उपाचार्य ने कहा कि सरस्वती पूजा के अलावा कॉलेज कैंपस में किसी और पूजा की इजाज़त नहीं है, आज सरकारी छुट्टी है, इसलिए कैंपस का गेट पूरी तरह बंद है।' एबीवीपी ने दावा किया कि इस साल हमने उपाचार्य से अनुमति नहीं मिलने की वजह से गेट के बाहर पूजा की, अगली बार हम कैंपस के अंदर पूजा करेंगे।'
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राम नवमी की पूजा को लेकर जादवपुर एवं कलकत्ता विवि में तनाव
एबीवीपी ने दावा किया कि इस साल हमने उपाचार्य से अनुमति नहीं मिलने की वजह से गेट के बाहर पूजा की, अगली बार हम कैंपस के अंदर पूजा करेंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News