Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

दुर्गापुर न्यू टाउन थाना परिसर में तनावपूर्ण स्थिति, गिरफ्तार तृणमूल नेता पर भाजपा समर्थकों ने फेंके अंडे

पुलिस का कहना है कि प्राप्त शिकायतों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुकुमार दत्ता को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है

11 Jun 2026

दुर्गापुर न्यू टाउन थाना परिसर में तनावपूर्ण स्थिति, गिरफ्तार तृणमूल नेता पर भाजपा समर्थकों ने फेंके अंडे

पश्चिम बर्दवान। गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस नेता सुकुमार दत्ता को अदालत ले जाने के दौरान दुर्गापुर थाना परिसर में उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका विरोध किया।
सूत्रों के अनुसार, गुरुवार सुबह न्यू टाउनशिप थाना से सुकुमार दत्ता को दुर्गापुर महकमा अदालत ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाना परिसर के बाहर एकत्र हो गए और उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
आरोप है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा समर्थकों ने सुकुमार दत्ता को निशाना बनाकर अंडे भी फेंके। घटना के बाद थाना परिसर में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए न्यू टाउनशिप थाना पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना क्षेत्र के निवासी सुकुमार दत्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार, आतंक फैलाने और कथित तौर पर वसूली करने से संबंधित शिकायतें दर्ज की गई थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर बुधवार रात उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पुलिस का कहना है कि प्राप्त शिकायतों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुकुमार दत्ता को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दुर्गापुर न्यू टाउन थाना परिसर में तनावपूर्ण स्थिति
पुलिस का कहना है कि प्राप्त शिकायतों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुकुमार दत्ता को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News