Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

दिल्ली में आतंकी साजिश, बांग्लादेशी नागरिक समेत 8 संदिग्ध गिरफ्तार; ISI से संबंध

यह कथित योजना आतंकी समूह द्वारा छह फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक मस्जिद में हुए विस्फोट का बदला लेने के प्रयासों से जुड़ी है

22 Feb 2026

दिल्ली में आतंकी साजिश, बांग्लादेशी नागरिक समेत 8 संदिग्ध गिरफ्तार; ISI से संबंध

नई दिल्ली। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश स्थित चरमपंथी संगठनों के इशारे पर दिल्ली में एक बड़ी आतंकी साजिश रचने के आरोप में आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों से छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जाएगा।

गिरफ्तार किए गए कुछ व्यक्ति बांग्लादेशी नागरिक बताए जा रहे हैं। इससे पहले इसी मामले से संबंधित कार्रवाई के दौरान दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया था। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने यह सूचना दी थी कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने कथित तौर पर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की साजिश रची है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने शनिवार को यहां लाल किले के पास विस्फोट की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया था। सूत्रों ने बताया कि यह अभियान देश के विभिन्न हिस्सों में विध्वंसक गतिविधियों की योजना बना रहे एक संदिग्ध मॉड्यूल के बारे में मिली विशिष्ट खुफिया जानकारी के बाद चलाया गया था।
तलाशी के दौरान पुलिस ने संदिग्धों के कब्जे से दर्जनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए, जिनकी नेटवर्क के विस्तार और संभावित विदेशी संबंधों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह समूह पाकिस्तान की आईएसआई और बांग्लादेश स्थित कुछ संगठनों से जुड़े लोगों के संपर्क में था। केंद्रीय एजेंसियां जांच में मदद कर रही हैं। फिया एजेंसियों ने संकेत दिया था कि लश्कर-ए-तैयबा 'इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस' (आईईडी) से हमले को अंजाम देने की कोशिश कर सकता है।
यह कथित योजना आतंकी समूह द्वारा छह फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक मस्जिद में हुए विस्फोट का बदला लेने के प्रयासों से जुड़ी है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी अलर्ट 10 नवंबर, 2025 को ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए घातक कार विस्फोट की पृष्ठभूमि में जारी किया गया, जिसमें कम से कम 13 लोग मारे गए और 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे। यह धमाका तब हुआ जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास विस्फोटकों से भरी एक कार में विस्फोट हो गया, जिससे आसपास खड़ी कई गाड़ियां जल गईं और घनी आबादी वाले इलाके में दहशत फैल गई।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिल्ली में आतंकी साजिश, बांग्लादेशी नागरिक समेत 8 गिरफ्तार
यह कथित योजना आतंकी समूह द्वारा छह फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक मस्जिद में हुए विस्फोट का बदला लेने के प्रयासों से जुड़ी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News