Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

इमरान खान, बुशरा बीबी, अली गंडापुर समेत 75 के खिलाफ आतंकवाद का मामला दर्ज

एआरवाई न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि इमरान खान ने कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों को 22 नवंबर को इस्लामाबाद की ओर मार्च करने के लिए उकसाया।

28 Nov 2024

इमरान खान, बुशरा बीबी, अली गंडापुर समेत 75 के खिलाफ आतंकवाद का मामला दर्ज

रावलपिंडी। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान, उनकी पत्नी बुशरा बीबी, खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर और पार्टी के कई अन्य नेताओं के खिलाफ आतंकवाद का मामला दर्ज किया गया है। रावलपिंडी के नसीराबाद पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में इमरान खान की बहन अलीमा खान, उमर अयूब, शेरयार रियाज समेत 75 अन्य लोगों के नाम हैं।

एआरवाई न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि इमरान खान ने कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों को 22 नवंबर को इस्लामाबाद की ओर मार्च करने के लिए उकसाया। बुशरा बीबी के सोशल मीडिया बयान ने कार्यकर्ताओं को उकसाया। इन सब पर सड़कों को अवरुद्ध करने की साजिश रचने, पुलिस अधिकारियों पर लाठियों, गुलेल, पत्थरों और ईंटों से हमला करने का भी आरोप है। एफआईआर में पाकिस्तान दंड संहिता की 15 अन्य धाराएं भी शामिल हैं।

इससे पहले हक्ला इंटरचेंज के पास हिंसक टकराव के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल की मौत और अन्य के घायल होने के बाद तक्षशिला पुलिस स्टेशन में इमरान खान पर एक अन्य मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अली अमीन गंडापुर, सालार खान काकर और शाहिद खट्टक समेत अन्य के नाम भी दर्ज हैं। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लगभग सालभर से रावलपिंडी सेंट्रल जेल (अदियाला जेल) में बंद हैं। पीटीआई उनकी मांगों को लेकर मुखर है।-

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इमरान खान, बुशरा बीबी, अली गंडापुर समेत 75 के खिलाफ आतंकवाद
एआरवाई न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि इमरान खान ने कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों को 22 नवंबर को इस्लामाबाद की ओर मार्च करने के लिए उ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News