Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नियंत्रण रेखा के पार लॉन्च पैड्स पर आतंकी कश्मीर में घुसपैठ करने की फिराक में : बीएसएफ आईजी

आईजी अशोक यादव ने श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सर्दियों की शुरुआत से पहले घाटी में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिशें हमेशा बढ़ जाती हैं। बर्फबारी से पहले हमेशा घुसपैठ की कोशिशें होती हैं।

27 Sep 2025

नियंत्रण रेखा के पार लॉन्च पैड्स पर आतंकी कश्मीर में घुसपैठ करने की फिराक में : बीएसएफ आईजी

श्रीनगर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक (आईजी) अशोक यादव ने शनिवार काे कहा कि आतंकवादी नियंत्रण रेखा के पार लॉन्च पैड्स पर कश्मीर घाटी में घुसपैठ करने की फिराक में हैं, लेकिन सुरक्षा बल सतर्क हैं और ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए तैयार हैं।

आईजी अशोक यादव ने श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सर्दियों की शुरुआत से पहले घाटी में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिशें हमेशा बढ़ जाती हैं। बर्फबारी से पहले हमेशा घुसपैठ की कोशिशें होती हैं। अभी लगभग दो महीने बाकी हैं और नवंबर तक घुसपैठ की संभावना बनी रहती है, क्योंकि उन्हें पता है कि अगले छह महीनों तक उनके पास कम मौके होंगे। इसलिए वे हमेशा घुसपैठ की कोशिश करते हैं, लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता के कारण घुसपैठ करना बहुत मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि आतंकवादी नियंत्रण रेखा के पार लॉन्च पैड्स पर घाटी में घुसपैठ करने के मौके की तलाश में इंतजार कर रहे हैं।बांदीपोरा और कुपवाड़ा सेक्टरों में हमारे एओआर (ज़िम्मेदारी वाले क्षेत्र) के सामने नियंत्रण रेखा के पार लॉन्च पैड्स पर आतंकवादी मौजूद हैं। वे घुसपैठ के मौके की तलाश में हैं, लेकिन सुरक्षा बहुत कड़ी है। कभी-कभी वे खराब मौसम का इंतज़ार करते हैं,लेकिन हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार और सतर्क हैं।

बीएसएफ के आईजी ने कहा कि सेना और बीएसएफ सतर्क है और उच्च तकनीक वाले निगरानी उपकरणों की मदद से नियंत्रण रेखा पर अच्छी तरह से नियंत्रण बनाए हुए हैं। सुरक्षा बलों ने इस साल अब तक घुसपैठ की दो कोशिशों को नाकाम कर दिया है। जिस सतर्कता के साथ हम अपना कर्तव्य निभाते हैं, नई कार्यप्रणाली और नए निगरानी उपकरणों के कारण हमारे एओआर में घुसपैठ करना बहुत मुश्किल है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नियंत्रण रेखा के पार लॉन्च पैड्स पर आतंकी कश्मीर में घुसपैठ
आईजी अशोक यादव ने श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सर्दियों की शुरुआत से पहले घाटी में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिशें हमेशा बढ़ जाती हैं। बर्फबारी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News