Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

थाईलैंड ओपन 2026: सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में पहुंचे, पीवी सिंधु बाहर

भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

15 May 2026

थाईलैंड ओपन 2026: सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में पहुंचे, पीवी सिंधु बाहर

बैंकॉक। भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी सात्विक-चिराग ने जापान की छठी वरीयता प्राप्त ताकुमी नोमुरा और युइची शिमोगामी की जोड़ी को एकतरफा मुकाबले में 21-12, 21-13 से हराया। यह वर्ष 2026 में किसी भी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर प्रतियोगिता में भारतीय जोड़ी का पहला सेमीफाइनल है। मुकाबला 41 मिनट तक चला।

दोनों जोड़ियों के बीच यह पहला मुकाबला था, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। पहले गेम में सात्विक-चिराग ने लगातार 10 अंक लेकर 10-0 की बढ़त बना ली थी। जापानी जोड़ी ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें ज्यादा मौके नहीं दिए।

दूसरे गेम में जापानी जोड़ी ने बेहतर खेल दिखाया, लेकिन सात्विक और चिराग ने अपनी बढ़त कायम रखते हुए आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना मलेशिया की गोह स्जे फेई और नूर इज्जुद्दीन की तीसरी वरीय जोड़ी या स्कॉटलैंड के क्रिस्टोफर और मैथ्यू ग्रिमले से होगा।

वहीं महिला एकल में पीवी सिंधु का सफर क्वार्टरफाइनल में समाप्त हो गया। जापान की शीर्ष वरीय और विश्व नंबर-3 अकाने यामागुची ने सिंधु को 19-21, 21-18, 21-15 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। स्कोर 19-19 की बराबरी पर था, लेकिन सिंधु ने लगातार दो अंक जीतकर पहला गेम अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में सिंधु ने मिड-गेम ब्रेक तक चार अंकों की बढ़त बना रखी थी, लेकिन इसके बाद लगातार गलतियों के कारण यामागुची ने लगातार सात अंक हासिल कर मुकाबले में वापसी कर ली।

निर्णायक गेम में जापानी खिलाड़ी ने शुरुआत से बढ़त बनाए रखी और 61 मिनट तक चले मुकाबले में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अब भारतीय प्रशंसकों की नजरें लक्ष्य सेन पर होंगी, जो क्वार्टरफाइनल में मौजूदा चैंपियन और मेजबान खिलाड़ी कुनलावुत वितिदसर्न से भिड़ेंगे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


थाईलैंड ओपन 2026: सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में पहुंचे, पीवी स
भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News