Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' अब 9 जनवरी को रिलीज नहीं होगी

विजय के करियर की यह अंतिम सिनेमाई प्रस्तुति होने के कारण फिल्म से जुड़ी हर अपडेट पर लोगों की खास नजर बनी हुई थी। इसी बीच अब फिल्म को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है।

08 Jan 2026

थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' अब 9 जनवरी को रिलीज नहीं होगी

थलापति विजय की आख़िरी फ़िल्म मानी जा रही 'जना नायकन' (हिंदी में 'जना नेता') लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। फ़िल्म के ऐलान के साथ ही इसे लेकर दर्शकों और फैन्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। विजय के करियर की यह अंतिम सिनेमाई प्रस्तुति होने के कारण फिल्म से जुड़ी हर अपडेट पर लोगों की खास नजर बनी हुई थी। इसी बीच अब फिल्म को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है।

फ़िल्म के निर्माता केवीएन प्रोडक्शंस ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि 'जना नायकन' की रिलीज़ को फिलहाल आगे बढ़ा दिया गया है। पहले यह फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन कुछ अनदेखी और अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते इसे स्थगित करने का फैसला लिया गया है। हालांकि, निर्माताओं ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिल्म की नई रिलीज़ तारीख़ जल्द ही घोषित की जाएगी।

प्रोडक्शन हाउस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "भारी मन से हम यह जानकारी शेयर कर रहे हैं कि 9 जनवरी को रिलीज़ होने वाली 'जना नायकन' को कुछ ऐसे कारणों से टालना पड़ रहा है, जो हमारे नियंत्रण से बाहर हैं। हमें दर्शकों की उम्मीदों, भावनाओं और उत्साह का पूरा सम्मान है और यह फैसला हमारे लिए भी आसान नहीं था। फिल्म की नई रिलीज़ तारीख़ जल्द शेयर की जाएगी। तब तक हम सभी से धैर्य और प्यार बनाए रखने की अपील करते हैं। आपका समर्थन ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।" इस घोषणा के बाद फैन्स अब बेसब्री से नई रिलीज़ डेट का इंतज़ार कर रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' अब 9 जनवरी को रिलीज न
विजय के करियर की यह अंतिम सिनेमाई प्रस्तुति होने के कारण फिल्म से जुड़ी हर अपडेट पर लोगों की खास नजर बनी हुई थी। इसी बीच अब फिल्म को लेकर एक अहम अपडेट सामने आय





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News