Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मोहन बागान बनाम ईस्ट बंगाल से होगा 135वें डूरंड कप का आगाज, शुभारंभ 25 जुलाई से

मूल रूप से इंडियन आर्मी से संबंधित इस टूर्नामेंट में इस वर्ष में 24 टीमें भाग लेंगी, जिन्हें 6 समूहों में बांटा गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 25 जुलाई से 23 अगस्त तक कोलकाता, रांची, इंफाल, शिलांग और गुवाहाटी में किया जाएगा। इसमें देश के प्रमुख क्लबों, तीनों सेनाओं की टीमों, उभरते फुटबॉल क्लबों तथा अंतरराष्ट्रीय टीमों की भागीदारी रहेगी।

03 Jul 2026

मोहन बागान बनाम ईस्ट बंगाल से होगा 135वें डूरंड कप का आगाज, शुभारंभ 25 जुलाई से

कोलकाता। एशिया के सबसे पुराने और दुनिया के तीसरे सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट 135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप का शुभारंभ 25 जुलाई को ऐतिहासिक कोलकाता डर्बी से होगा। उद्घाटन मुकाबले में रिकॉर्ड 17 बार की चैंपियन मोहन बागान सुपर जायंट का सामना 16 बार की विजेता ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब से कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में होगा। डूरंड कप आयोजन समिति ने शुक्रवार को प्रतियोगिता का पूरा कार्यक्रम जारी किया।

मूल रूप से इंडियन आर्मी से संबंधित इस टूर्नामेंट में इस वर्ष में 24 टीमें भाग लेंगी, जिन्हें 6 समूहों में बांटा गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 25 जुलाई से 23 अगस्त तक कोलकाता, रांची, इंफाल, शिलांग और गुवाहाटी में किया जाएगा। इसमें देश के प्रमुख क्लबों, तीनों सेनाओं की टीमों, उभरते फुटबॉल क्लबों तथा अंतरराष्ट्रीय टीमों की भागीदारी रहेगी।

टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि इसकी सीधी प्रसारण सेवा सोनीलिव पर उपलब्ध रहेगी।

कोलकाता वर्ष 2019 से डूरंड कप का स्थायी मेजबान रहा है। इस बार यहां समूह ए और बी के मुकाबलों के साथ उद्घाटन मैच, दो क्वार्टर फाइनल, पहला सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा।

समूह ए में मोहन बागान सुपर जायंट, ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब, साउथ यूनाइटेड फुटबॉल क्लब और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल प्रोटेक्टर्स शामिल हैं। इस समूह का सबसे बड़ा आकर्षण 25 जुलाई का कोलकाता डर्बी होगा। समूह चरण का अंतिम मुकाबला 10 अगस्त को मोहन बागान सुपर जायंट और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल प्रोटेक्टर्स के बीच खेला जाएगा।

समूह बी में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब, भारतीय थल सेना फुटबॉल टीम, बागपत फुटबॉल क्लब और पहली बार भाग ले रही समलेश्वरी स्पोर्टिंग को स्थान मिला है। इस समूह का पहला मुकाबला 26 जुलाई को भारतीय थल सेना फुटबॉल टीम और समलेश्वरी स्पोर्टिंग के बीच होगा, जबकि अंतिम मुकाबला 12 अगस्त को मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब और भारतीय थल सेना फुटबॉल टीम के बीच खेला जाएगा।

पहली बार मेजबानी कर रहे रांची में समूह सी के सभी मुकाबले बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होंगे। इस समूह में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब, स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली, भारतीय वायु सेना फुटबॉल टीम तथा श्रीलंका की सशस्त्र बलों की टीम डिफेंडर्स फुटबॉल क्लब शामिल हैं। पहला मुकाबला 26 जुलाई और अंतिम मुकाबला 13 अगस्त को होगा।

इंफाल में समूह डी के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें ट्राऊ फुटबॉल क्लब, नेरोका फुटबॉल क्लब, फुटबॉल क्लब रेंगदाई और भारतीय नौसेना फुटबॉल टीम शामिल हैं। प्रतियोगिता की शुरुआत 28 जुलाई को ट्राऊ और नेरोका के बीच मणिपुर डर्बी से होगी।

शिलांग में समूह ई के मुकाबलों में शिलांग लाजोंग फुटबॉल क्लब, लैंगस्निंग फुटबॉल क्लब, नोंगकसेह स्पोर्ट्स सोशल एंड कल्चरल क्लब तथा मुंबई फुटबॉल क्लब आमने-सामने होंगे। यहां पहला मुकाबला 31 जुलाई को खेला जाएगा, जबकि 13 अगस्त को शिलांग डर्बी इस समूह का सबसे बड़ा आकर्षण होगी।

गुवाहाटी में समूह एफ में लगातार दो बार की मौजूदा चैंपियन नॉर्थईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब, बोडोलैंड फुटबॉल क्लब, फुटबॉल क्लब वन और कार्बी आंगलोंग मॉर्निंग स्टार फुटबॉल क्लब शामिल हैं। यहां मुकाबलों की शुरुआत 01 अगस्त से होगी।

समूह चरण समाप्त होने के बाद 6 समूह विजेता और 2 सर्वश्रेष्ठ उपविजेता टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी। क्वार्टर फाइनल 16 और 17 अगस्त, सेमीफाइनल 19 और 20 अगस्त, जबकि फाइनल 23 अगस्त को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेला जाएगा।

उल्लेखनीय है कि, डूरंड कप की शुरुआत 1888 में शिमला में हुई थी। बाद में यह प्रतियोगिता 1940 में नई दिल्ली स्थानांतरित हुई और 2019 से पूर्वी कमान के संरक्षण में कोलकाता में आयोजित की जा रही है। विजेता टीम को डूरंड कप, शिमला ट्रॉफी और राष्ट्रपति कप प्रदान किए जाते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मोहन बागान बनाम ईस्ट बंगाल से होगा 135वें डूरंड कप का आगाज,
मूल रूप से इंडियन आर्मी से संबंधित इस टूर्नामेंट में इस वर्ष में 24 टीमें भाग लेंगी, जिन्हें 6 समूहों में बांटा गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 25 जुलाई से 23 अगस्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News