Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

सिंगापुर के कंटेनर पोत में लगी आग बुझाने को वायु सेना ने छिड़का 2600 किलो ड्राई केमिकल पाउडर

सिंगापुर के ध्वज वाला कंटेनर पोत वान हाई 503 श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह से 06 जून को रवाना हुआ था, जिसे मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पहुंचना था। इस जहाज पर कुल 22 चालक दल के सदस्यों के साथ कंटेनर कार्गो थे।

12 Jun 2025

सिंगापुर के कंटेनर पोत में लगी आग बुझाने को वायु सेना ने छिड़का 2600 किलो ड्राई केमिकल पाउडर

नई दिल्ली। अरब सागर में सिंगापुर के ध्वज वाले कंटेनर पोत वान हाई 503 में लगी आग को बुझाने के लिए अब भारतीय वायु सेना को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वायु सेना के एमआई 17वी5 हेलीकॉप्टर ने आज सुबह जहाज की आग बुझाने के लिए 2600 किलोग्राम ड्राई केमिकल पाउडर छिड़का। यह एक ऐसी आग थी​, जिसे पारंपरिक तरीकों से नियंत्रित नहीं किया जा सकता था। वायु सेना का हेलीकॉप्टर भारतीय तटरक्षक बल के साथ मिलकर अग्निशमन प्रयासों के लिए लगातार मिशन चला रहा है।

सिंगापुर के ध्वज वाला कंटेनर पोत वान हाई 503 श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह से 06 जून को रवाना हुआ था, जिसे मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पहुंचना था। इस जहाज पर कुल 22 चालक दल के सदस्यों के साथ कंटेनर कार्गो थे। कोलंबो से न्हावा शेवा की ओर जा रहे जहाज ने 09 जून को सुबह लगभग 09.30 बजे डेक के नीचे विस्फोट होने और बाद में आग लगने की सूचना दी। उस समय यह जहाजकेरल के अझिक्कल से 44 समुद्री मील दूर था। भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना के पांच जहाज मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। लगातार प्रयासों के चलते 10 जून की शाम तक आग की लपटें कम हो गईं। घने धुएं के बीच जहाज लगभग 10-15 डिग्री झुक गया और कंटेनर पानी में गिरने लगे।

भारतीय तटरक्षक बल ने चुनौतीपूर्ण समुद्री परिस्थितियों के बावजूद सिंगापुर के जहाज पर अग्निशमन प्रयासों को जारी रखा। कामयाबी न मिलते देख आज सुबह भारतीय वायु सेना को आग बुझाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। हवाई अग्निशमन अभियान चलाने के लिए भारतीय वायु सेना के एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर पर एक पायलट और दो एयर क्रू गोताखोरों वाली एक विशेष टीम को तैनात किया गया। मिशन के दौरान टीम ने 1,000 किलोग्राम ड्राई केमिकल पाउडर को सीधे आग पर छिड़का। जहाज की आग बुझाने के लिए अब तक 2600 किलोग्राम ड्राई केमिकल पाउडर छिड़का जा चुका है।

कोच्चि तट के पास पर्यावरणीय जोखिमों को कम करने के लिए आईसीजी स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है। हालांकि, जहाज की बाहरी आग को बुझा दिया गया है, लेकिन घना धुआं निकल रहा है, इसलिए आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। तटरक्षक बल और नौसेना के पांचों जहाज भी आग पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए हाई अलर्ट पर हैं। जहाज को तट से दूर खींचने और संभावित पारिस्थितिक आपदा को टालने के लिए एक टोलाइन को जहाज से जोड़ने के प्रयास चल रहे हैं। एक आईसीजी हेलीकॉप्टर ने बचाव दल के पांच सदस्यों और एक एयर क्रू गोताखोर को जलते हुए जहाज पर उतारा है, ताकि टोइंग प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाया जा सके। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिंगापुर के कंटेनर पोत में लगी आग बुझाने को वायु सेना ने छिड
सिंगापुर के ध्वज वाला कंटेनर पोत वान हाई 503 श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह से 06 जून को रवाना हुआ था, जिसे मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पहुंचना था। इस जहाज पर कुल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News