Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

पोखरण में वायु सेना 27 फरवरी को 'वायु शक्ति' के जरिये दिखाएगी ऑपरेशन 'सिंदूर' की झलक

उन्होंने एक सवाल के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़े विस्तार की पुष्टि करते हुए कहा कि वायु सेना अपने हवाई बेड़े में मल्टी रोल फाइटर एयरक्राफ्ट शामिल करने के लिए तैयार है। यह राफेल या कोई और फाइटर जेट होगा, जिस पर विचार-विमर्श चल रहा है और अभी कोई पक्का फैसला नहीं हुआ है।

11 Feb 2026

पोखरण में वायु सेना 27 फरवरी को 'वायु शक्ति' के जरिये दिखाएगी ऑपरेशन 'सिंदूर' की झलक

नई दिल्ली। वायु सेना के उप प्रमुख एयर मार्शल नागेश कपूर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमला किया, जिसमें राफेल एक 'हीरो' था। पाकिस्तान के खिलाफ हवाई संघर्ष के बाद 27 फरवरी को जैसलमेर के पोखरण में होने वाले पहले 'वायु शक्ति' में ऑपरेशन 'सिंदूर' की झलक दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से यह सन्देश साफ था कि आतंकवाद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी धरती पर किए गए हर आतंकी कार्य का जवाब दिया जाएगा और इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़े विस्तार की पुष्टि करते हुए कहा कि वायु सेना अपने हवाई बेड़े में मल्टी रोल फाइटर एयरक्राफ्ट शामिल करने के लिए तैयार है। यह राफेल या कोई और फाइटर जेट होगा, जिस पर विचार-विमर्श चल रहा है और अभी कोई पक्का फैसला नहीं हुआ है। जब उनसे पूछा गया कि पोखरण में वायु शक्ति का उद्देश्य क्या पाकिस्तान को कोई सन्देश देना है, तो उन्होंने कहा कि हमारा काम डेमोंस्ट्रेशन करना है। यह डेमोंस्ट्रेशन देखने वालों पर है कि वे इससे क्या मैसेज लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किये गए सटीक हमलों की झलक इस वायु शक्ति के दौरान देखने को मिलेगी।

एयर मार्शल नागेश कपूर ने बुधवार को कहा कि पोखरण में शाम 5.10 बजे से 7.45 तक इस प्रदर्शन में वायु सेना अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन करेगी। वायु शक्ति का प्रदर्शन दिन की रोशनी में, रेगिस्तान के धूल भरे वातावरण में और रात के अंधेरे में 2 घंटे 35 मिनट तक किया जाएगा, जिसमें वायु सेना के 77 फाइटर जेट, 43 हेलीकॉप्टर और 8 परिवहन विमान हिस्सा लेंगे। इसके अलावा दूर से संचालित विमान, एरियल टारगेट, जमीन से हवा में मार करने वाले हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा। लड़ाकू विमानों में राफेल, मिराज-2000, स्वदेशी एयरक्राफ्ट तेजस, सुखोई-30, मिग-29, और जगुआर होंगे। हेलीकाप्टरों में अपाचे, एमआई-17 वीआई, चिनूक, एमआई-17 वी5, एलसीएच और एएलएच इस हवाई अभ्यास का हिस्सा बनेंगे।

विंग कमांडर अजीत वसाने ने बताया कि वायु शक्ति के दौरान कुल 23 लक्ष्यों पर हमलों का सटीक प्रदर्शन किये जाने की योजना बनाई गई है, जिनमें जमीन से हवा में, हवा से जमीन में, हवा से हवा में या जमीन से जमीन पर होंगे। इन हमलों में 277 हथियारों के जरिये कुल 11 हजार 835 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल होगा। यह सभी हमले पोखरण रेंज के 3 किलोमीटर के दायरे में होंगे। जब यह पूछा गया कि क्या ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल किये गए लंबी दूरी के हथियारों का भी पोखरण में प्रदर्शन होगा, तो उन्होंने इससे इनकार करते हुए बताया कि सुरक्षा के नजरिये से ऐसा नहीं किया जाएगा, बल्कि सीमित दूरी के हथियारों से ऑपरेशन सिंदूर की झलक पेश की जाएगी।-

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पोखरण में वायु सेना 27 फरवरी को 'वायु शक्ति' के जरिये दिखाएग
उन्होंने एक सवाल के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़े विस्तार की पुष्टि करते हुए कहा कि वायु सेना अपने हवाई बेड़े में मल्टी रोल फाइटर एयरक्राफ्ट शामिल करने के ल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News