Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

जम्मू-कश्मीर में चौथे दिन भी शुरू नहीं हो सकी अमरनाथ और वैष्णोदेवी की यात्रा, पहलगाम में 2800 और जम्मू में 6000 से ज्यादा लोग फंसे

जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम की वजह से श्री अमरनाथ जी यात्रा, माता वैष्णो देवी यात्रा, शिव खोड़ी यात्रा और मचैल माता यात्रा चौथे दिन भी शुरू नहीं हो सकी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने शनिवार शाम को ही इन यात्रों को रोक दिया था।

22 Jul 2026

जम्मू-कश्मीर में चौथे दिन भी शुरू नहीं हो सकी अमरनाथ और वैष्णोदेवी की यात्रा, पहलगाम में 2800 और जम्मू में 6000 से ज्यादा लोग फंसे

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम की वजह से श्री अमरनाथ जी यात्रा, माता वैष्णो देवी यात्रा, शिव खोड़ी यात्रा और मचैल माता यात्रा चौथे दिन भी शुरू नहीं हो सकी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने शनिवार शाम को ही इन यात्रों को रोक दिया था।

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में नंदीवान-पहलगाम के दो रास्तों से होने वाली अमरनाथ यात्रा 18 जुलाई की शाम को रोक दी गई थी। इसके साथ ही कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर, रियासी में शिव खोड़ी मंदिर और किश्तवाड़ में मचैल माता मंदिर की यात्रा भी उसी दिन रोक दी गई थी।

हालांकि पहलगाम रास्ते पर गुफा मंदिर के लिए आखिरी पड़ाव पंचतरणी और बालटाल बेस कैंप में फंसे तीर्थयात्रियों को क्रमशः 19 और 20 जुलाई को दर्शन के लिए जाने की अनुमति दी गई । उसके बाद इलाके में भारी बारिश के कारण किसी भी यात्री को श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के लिए जाने की अनुमति नहीं दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू से बालटाल और नंदीवान-पहलगाम के दो बेस कैंपों के लिए यात्रा चौथे दिन भी रुकी हुई है । यहां भगवती नगर यात्री निवास और पास के आशा राम बापू आश्रम में लगभग 6000 तीर्थयात्री मौजूद हैं। जम्मू में फंसे श्री अमरनाथ जी जाने वाले 2000 से ज्यादा तीर्थ यात्री अपने गृह राज्यों के लिए रवाना हो गए हैं। इसके अलावा, गीता भवन जम्मू में 250 और यहां पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर में 200 साधु मौजूद हैं। कई समाजसेवी संस्थाओं ने तीर्थयात्रियों के लिए लंगर का संचालन शुरू किया है।

अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग जिले के नंदीवान-पहलगाम में 2800 तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। इसके अलावा श्रीनगर के यात्री निवास पंथा चौक में 438, गांदरबल ज़िले के बालटाल में 134 और रामबन ज़िले के यात्री निवास चंदरकोट में 458 तीर्थयात्री मौजूद हैं। आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर में 24 जुलाई तक खराब मौसम का अनुमान लगाया है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जम्मू-कश्मीर में चौथे दिन भी शुरू नहीं हो सकी अमरनाथ और वैष्
जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम की वजह से श्री अमरनाथ जी यात्रा, माता वैष्णो देवी यात्रा, शिव खोड़ी यात्रा और मचैल माता यात्रा चौथे दिन भी शुरू नहीं हो सकी। भारतीय म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News