Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

विधानसभा भवन गेरुआ रोशनी से सजा, बदला राजधानी का रंगरूप

उल्लेखनीय है कि बुधवार और गुरुवार को नव-निर्वाचित विधायक प्रोटेम स्पीकर तापस राय के समक्ष शपथ लेंगे

12 May 2026

विधानसभा भवन गेरुआ रोशनी से सजा, बदला राजधानी का रंगरूप

कोलकाता। राज्य सचिवालय नवान्न और राइटर्स बिल्डिंग के बाद नए विधायकों के शपथ ग्रहण के लिए पश्चिम बंगाल विधानसभा को विशेष विधानसभा सत्र से पहले गेरुआ रंग की रोशनी से सजाया गया है। बुधवार से शुरू हो रहे विशेष सत्र के मद्देनजर विधानसभा भवन और उसके आसपास के इलाके में नई सजावट की गई है।
राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद राजधानी कोलकाता और गंगा किनारे बसे हावड़ा शहर का रंगरूप तेजी से बदलता नजर आ रहा है। लंबे समय तक दिखाई देने वाले नीले-सफेद रंग की जगह अब कई सरकारी परिसरों और सार्वजनिक स्थलों पर गेरुआ-सफेद रंग का इस्तेमाल किया जा रहा है।
इससे पहले नवान्न और महाकरण को भी गेरुआ रोशनी से सजाया गया था। अब विधानसभा भवन को भी उसी तर्ज पर सजाया गया है।
विधानसभा परिसर के आसपास की रेलिंग, सड़क किनारे लगे गार्डरेल और पुलिस कियोस्क को भी गेरुआ और सफेद रंग से रंगा गया है। यही बदलाव नवान्न और महाकरण के आसपास के क्षेत्रों में भी देखने को मिला है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार और गुरुवार को नव-निर्वाचित विधायक प्रोटेम स्पीकर तापस राय के समक्ष शपथ लेंगे। इसके बाद शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। इसी विशेष सत्र को ध्यान में रखते हुए विधानसभा भवन में नई रोशनीसज्जा की गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विधानसभा भवन गेरुआ रोशनी से सजा, बदला राजधानी का रंगरूप
उल्लेखनीय है कि बुधवार और गुरुवार को नव-निर्वाचित विधायक प्रोटेम स्पीकर तापस राय के समक्ष शपथ लेंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News