Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

कर्नाटक में हिंदू कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में बंद का व्यापक असर, कई जगह नहीं चली बसें

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के बंद के आह्वान पर जिला प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए पर उनका कोई खास असर नहीं पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि कुछ इलाकों में सार्वजनिक यातायात की बसों पर पथराव किया गया।

02 May 2025

कर्नाटक में हिंदू कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में बंद का व्यापक असर, कई जगह नहीं चली बसें

बेंगलुरु। कर्नाटक में हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के विरोध में आज दक्षिण कन्नड़ जिले के अधिकांश हिस्सों में बंद का व्यापक असर दिखा। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के बंद के आह्वान पर जिला प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए पर उनका कोई खास असर नहीं पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि कुछ इलाकों में सार्वजनिक यातायात की बसों पर पथराव किया गया।

भाजपा कर्नाटक ने एक्स अकाउंट पर सुहास शेट्टी की मौत पर गहरा दुख जताया है। पार्टी ने लिखा, ''सुहास शेट्टी के परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं। हम इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। ओम शांति।'' दक्षिण कन्नड़ के सांसद कैप्टन बृजेश चौटा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से आग्रह किया कि शेट्टी की हत्या के मामले की जांच का जिम्मा एनआईए को सौंपा जाए। इस बीच, भाजपा के राज्य अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र मंगलुरु पहुंच गए हैं। वह शेट्टी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे।

सुहास शेट्टी की मंगलुरु तालुक के बाजपे के पास किन्नीपडवु में गुरुवार शाम हत्या कर दी गई थी। विहिप के आह्वान पर आज मंगलुरु शहर के सभी उपनगरों में दुकानें बंद रहीं। इनमें हंपनकट्टा, सेंट्रल मार्केट, फल्नीर, बालमट्टा, कनकनाडी, उर्वा और अलके उपनगर शामिल हैं। इसके अलावा, फरंगीपेट, बाजपे, उल्लाल, गुरुपुरा, सुरथकल, गंजीमट, किन्नीगोली और मुल्की जैसे उपनगरी इलाके पूरी तरह से बंद रहे। कुछ संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने दुकानदारों से अपनी दुकानें बंद रखने की आग्रह किया।

पंपवेल और कंकनाडी इलाकों के पास पथराव के बाद कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) ने उपनगरी क्षेत्रों में सेवा निलंबित कर दी है। इस बीच कर्नाटक सरकार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, हमें जल्द ही हत्यारों तक पहुंचना है और उन्हें गिरफ्तार करना है। गृहमंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कर्नाटक में हिंदू कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में बंद का व्
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के बंद के आह्वान पर जिला प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए पर उनका कोई खास असर नहीं पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि कुछ इलाकों में





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News